समाचार गढ़, 2 जून, 2025, श्रीडूंगरगढ़। हिंदू क्रांति सेना, राजस्थान ने संगठन को युवा ऊर्जा से मजबूत करते हुए श्याम गिरी पुत्र ओमगिरी को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष विकास डुमोली ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा दी।
श्याम गिरी ने अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया है। उनकी नियुक्ति पर सहयोगियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है, जिन्होंने उन्हें ढेरों बधाइयां दी हैं।




















