Nature Nature

सड़क हादसे में घायल युवक ने पीबीएम में तोड़ा दम, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 4 जून 2025।
श्रीडूंगरगढ़ के पास खाखी धोरा स्थित ढाबे के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान आखिरकार दम तोड़ दिया। मृतक 19 वर्षीय रोहित जाटोलिया बीकानेर से रतनगढ़ अपने ननिहाल जा रहा था, लेकिन रास्ते में हुई इस दुर्घटना ने परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। 1 जून को रोहित अपनी मोटरसाइकिल से बीकानेर से रतनगढ़ के लिए निकला था। बीच रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ स्थित अपनी भुआ के घर कुछ समय के लिए रुका और करीब सुबह 9रू10 बजे आगे के लिए रवाना हुआ। लेकिन खाखी धोरा के पास एक ढाबे के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया गया। 2 जून की रात को रोहित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद 3 जून को शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के दादा 75 वर्षीय दीपाराम जाटोलिया निवासी शिवबाड़ी बीकानेर ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एएसआई राजकुमार को सौंपी गई है। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है।

Related Posts

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027…

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में NATO सम्मेलन से लौटते समय उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपना विमान बदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights