Nature Nature

महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल, श्रीडूंगरगढ़ में भंवरलाल सोनी स्मृति निःशुल्क महिला प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ

Nature

समाचार गढ़,, श्रीडूंगरगढ़, 4 जून 2025। महेश नवमी के पावन अवसर पर कालूबास स्थित बोथरा कुएं के निकट रामप्यारी देवी सोनी चैरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता द्वारा भंवरलाल सोनी स्मृति निःशुल्क महिला प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ श्रद्धा और सामाजिक संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। इस केन्द्र का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलम्बन की दिशा में प्रशिक्षित करना है। सुबह वैदिक देवपूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्रीमती दीप्ति सोनी (सोनी परिवार की पुत्रवधु) और सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठी ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दिन ही 30 से अधिक युवतियों ने सिलाई, बुनाई और मेहंदी प्रशिक्षण के लिए पंजीयन करवाया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राठी ने इस पहल को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा, “श्रीडूंगरगढ़ की महिलाओं के लिए यह केन्द्र एक नया अवसर लेकर आया है। यहां से प्रशिक्षित महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और रोजगार के नए आयाम खोजेंगी।” दीप्ति सोनी ने कहा, “रामप्यारी देवी ट्रस्ट का मूल उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है। श्रीडूंगरगढ़ जैसे कस्बे में महिलाओं को बहुआयामी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट पहले से ही कई जनहितैषी योजनाओं का संचालन कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. चेतन स्वामी ने की। उन्होंने कहा कि “राजस्थान में महिला उत्थान की दिशा में कई संस्थाएं कार्यरत हैं और यह केन्द्र भी उसी श्रृंखला की एक मजबूत कड़ी बनेगा।” सोनी परिवार के विजयकुमार सोनी ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार जताया। युवा पत्रकार राजेश शर्मा ने पंजीयन कार्य को संभाला जबकि पंडित श्रवण कुमार छंगाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संस्थापना सम्पन्न करवाई। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सोनी, महावीर व्यास, पुरुषोत्तम सोमानी, सतीश शर्मा, निर्मला शर्मा, सत्तार दम्मामी, सेठी दम्मामी, सारिका राठी, अर्पित स्वामी, नवनीत स्वामी, नंदू राठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व प्रशिक्षणार्थी बालिकाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस सामाजिक प्रयास की सराहना की और हर्ष प्रकट किया। प्रशिक्षक सीता स्वामी ने उपस्थित युवतियों को प्रशिक्षण की नियमावली से अवगत करवाया और उन्हें लगन व अनुशासन के साथ कौशल अर्जित करने का संदेश दिया।

Related Posts

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights