Nature Nature

निर्जला एकादशी पर श्रीडूंगरगढ़ में सेवा कार्यों की बहार, नर नारायण सेवा संस्थान से लेकर विभिन्न स्थानों पर बंटी ठंडक और श्रद्धा

Nature

समाचार गढ़, 6 जून 2025 सनातन धर्म में निर्जला एकादशी व्रत को सबसे कठिन लेकिन सबसे पुण्यदायी तिथि माना गया है। इस दिन की महिमा केवल उपवास तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह दिन सेवा, परोपकार और मानवता के कार्यों के लिए भी प्रेरणा देता है। श्रीडूंगरगढ़ में आज यह तिथि जनसेवा और गौसेवा के कई रूपों में नजर आई।

नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा  सेवा आयोजन

नर नारायण सेवा संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आज घूमचक्कर क्षेत्र में विशाल सेवा शिविर लगाया गया।
संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी निर्जला एकादशी के अवसर पर आम नागरिकों के लिए शीतल एवं मीठे पेयों और प्रसाद का वितरण किया गया।

इस सेवा आयोजन में लस्सी, केरिपाना शरबत, रोज शरबत, ऑरेंज शरबत, आइसक्रीम, केला और चॉकलेट वितरित किए गए।
यह सेवा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार चली। आयोजन में अनेक गणमान्य जनों व सेवा-भावी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें संस्थान अध्यक्ष सुषमा करनानी, श्याम करनानी, आनंद जोशी, विनोद तोलंबिया, प्रदीप तंवर, राजकुमार राजपुरोहित, सीताराम मोसुण, राजकुमार नाई, राजेश महावर, कैलाश, महेंद्रनाथ, अभिषेक, गोरीशंकर, मुकेश गोड़ शामिल रहे।

घूमचक्कर, टैक्सी स्टैंड और गांधी पार्क पर बहुत हुए सेवा कार्य

घूमचक्कर, टैक्सी स्टैंड और गांधी पार्क — पर भी श्रद्धालु जनों ने निर्जला एकादशी के अवसर पर प्यासों की सेवा की।

घूमचक्कर पर श्री डूंगरगढ़ बस ऑपरेटर और बड़ा बोतल वालों ने निर्जला एकादशी पर ठंडा पानी, शरबत और बड़े खिलाकर किया सेवा कार्य।
गांधी पार्क के पास शरबत और ठंडा जल पिलाकर राहगीरों को तपती धूप में राहत दी गई।

इन सेवा कार्यों में विभिन्न स्थानीय संगठनों व युवाओं ने तन-मन-धन से सहभागिता निभाई।

गौशालाओं में गौसेवा: गायों को खिलाया गया मीठा तरबूज

श्री करणी गौ सेवा समिति कोटासर में गौभक्त गोवर्धन सिंह राजपुरोहित ने की गौसेवा

शहर की गौशालाओं में आज का दिन गौसेवा को समर्पित रहा।
गर्मी के इस भीषण मौसम में गायों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गुड़ और तरबूज खिलाकर सेवा की गई। यह कार्य विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं द्वारा किया गया जो गौमाता की सेवा को सर्वोच्च पुण्य मानते हैं।

Related Posts

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights