Nature Nature

देश में फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा: एक्टिव केस 58 गुना बढ़े, 29 राज्यों तक फैला संक्रमण

Nature

समाचार गढ़, 6 जून 2025।
कोरोना वायरस एक बार फिर देश में अपने पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले बीस दिनों में कोविड-19 के एक्टिव मामलों में 58 गुना इजाफा हुआ है। 16 मई को जहां केवल 93 मरीज सक्रिय थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 5364 हो चुकी है। संक्रमण की चपेट में अब 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आ चुके हैं।

बीते 24 घंटे में 500 नए मामलों की पुष्टि हुई है। केरल सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां 1679 एक्टिव केस दर्ज हैं। इसके बाद गुजरात में 615, पश्चिम बंगाल में 596, दिल्ली में 592 और महाराष्ट्र में 548 सक्रिय मरीज हैं।

कोरोना के नए वैरिएंट्स की वजह से अब तक 55 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 53 मौतें केवल पिछले 15 दिनों में हुई हैं। गुरुवार को दिल्ली में दो और मौतें दर्ज की गईं, जिनमें एक पांच महीने का शिशु भी शामिल है। वहीं, केरल में 2, कर्नाटक और पंजाब में 1-1 तथा महाराष्ट्र में सर्वाधिक 17 मरीजों की मौत हुई है।

ओडिशा में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों को कोविड गाइडलाइंस के तहत खोला गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने बताया कि हल्के लक्षण वाले छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, जबकि गंभीर लक्षण वाले छात्रों को घर में आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

भारत में कोविड की मौजूदा लहर में चार नए वैरिएंट्स की पहचान हुई है — LF.7, XFG, JN.1, और NB.1.8.1। ICMR के निदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि ये वैरिएंट मुख्यतः दक्षिण और पश्चिम भारत से सामने आए हैं। देशभर से लिए जा रहे नमूनों की जीनोमिक सीक्वेंसिंग जारी है ताकि वैरिएंट्स की स्पष्ट पहचान की जा सके।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन वैरिएंट्स को फिलहाल चिंताजनक श्रेणी में नहीं रखा है, लेकिन निगरानी योग्य वैरिएंट्स की सूची में जरूर शामिल किया गया है। चीन समेत एशिया के अन्य देशों में भी यही वैरिएंट्स तेजी से फैलते देखे गए हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, NB.1.8.1 में मौजूद A435S, V445H और T478I जैसे स्पाइक म्यूटेशन इसे और अधिक संक्रामक बनाते हैं और पहले से विकसित इम्यूनिटी को भी मात देने में सक्षम हैं। भारत में वर्तमान में सबसे ज्यादा फैलाव JN.1 वैरिएंट का है, जो आधे से अधिक नमूनों में पाया गया है। इसके बाद BA.2 (26%) और ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20%) का स्थान है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जनता से चिंता नहीं, बल्कि सतर्कता बरतने की अपील की है। मास्क का उपयोग, भीड़ से बचाव और हल्के लक्षणों पर तुरंत जांच की सलाह दी गई है।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights