Nature Nature

चोरी की वारदातों की बढ़ती फेहरिस्त में एक और नाम: झंझेऊ गांव में रात के सन्नाटे में चोरों ने बोला धावा, लाखों का माल ले उड़े

Nature

चोरी की वारदातों की बढ़ती फेहरिस्त में एक और नाम: झंझेऊ गांव में रात के सन्नाटे में चोरों ने बोला धावा, लाखों का माल ले उड़े

समाचार गढ़, 9 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़ | सेरूणा क्षेत्र
क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं और पुलिस के खुलासे की प्रतीक्षा में लंबित मामलों की सूची दिन-ब-दिन लंबी होती जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार तड़के एक नई चोरी ने ग्रामीणों को दहला दिया। झंझेऊ गांव में हाईवे के पास दीपेन्द्र सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों का सामान चुरा लिया।

दीपेन्द्र सिंह पुत्र स्व. मघसिंह का परिवार घर की बाखल में सो रहा था। रात के अंधेरे में चोर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर भारी संदूकों को खंगाल डाला। सामान बिखेरने के बाद चोर दो छोटी संदूकें उठाकर फरार हो गए। बाद में ये संदूकें दीपेन्द्र की ही खेड़ी में 500 मीटर दूर टूटी हालत में मिलीं, जिनमें से चोर करीब 5 तोला सोना, 4 जोड़ी चांदी की पायलें और 5,000 रुपये नकद लेकर चंपत हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सेरूणा थाने से हैड कांस्टेबल आवड़दान, कांस्टेबल सांवरमल और डीआर पवन मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।

ग्रामीणों की मांग है कि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाया जाए, मामले की गहराई से जांच कर चोरों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उनका सामान वापस दिलवाया जाए।

  • Related Posts

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खबर है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब…

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। सीकर जिले में उल्लू बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। झीगर छोटी निवासी प्रमोद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights