Nature Nature

नकली खाद-बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, भारतीय किसान संघ ने कृषि मंत्री को भेजा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, 11 जून 2025। नकली खाद-बीज के मामले को लेकर भारतीय किसान संघ सक्रिय हो गया है। तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियाँ की ओर से राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नाम ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल को सौंपा है। ज्ञापन में नकली बीज और डीएपी बेचने वाले व्यापारियों व उनसे सांठगांठ करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

भारतीय किसान संघ ने मंत्री को संबोधित पत्र में हाल ही में हुई छापेमारी की सराहना करते हुए इसे किसानों के हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है। संगठन ने मांग की है कि इस कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बीकानेर और नोखा क्षेत्र में नकली डीएपी ईफको कंपनी के थैलों में भरकर बेचा जा रहा था, और इसमें कंपनी के प्रबंधकों के रिश्तेदारों की संलिप्तता भी सामने आई है। हैरानी की बात यह रही कि कृषि विभाग द्वारा भेजे गए सेम्पल फेल होने के बावजूद, कार्रवाई केवल दिखावटी रही।

किसान संघ ने यह भी आरोप लगाया है कि बीकानेर जिले में बिना रेक आए भी नकली डीएपी खुलेआम बेची जा रही है। बड़े व्यापारियों के कई गोदाम हैं लेकिन जांच केवल एक ही गोदाम तक सीमित रही। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की ओर भी संगठन ने स्पष्ट इशारा किया है। साथ ही, कुछ अधिकारियों की खाद-बीज दुकानों में भागीदारी होने और एक लाइसेंस पर कई दुकानों के संचालन का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि देहात क्षेत्र में स्थिति और भी खराब है, जहां किसानों को घटिया गुणवत्ता का बीज व खाद मिल रहा है। छतरगढ़ तहसील के एक गांव में तो नकली पेस्टीसाइड्स से भरी पूरी गाड़ी सड़क पर खाली कर दी गई, जिसकी अब तक कोई जांच नहीं हुई है।

किसान संघ ने मांग की है कि जयपुर या अन्य किसी स्वतंत्र एजेंसी की टीम द्वारा पूरे बीकानेर जिले में जांच करवाई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिले। इसके साथ ही ईफको केस में निष्पक्ष जांच एजेंसी को शामिल कर दोषियों को पकड़ा जाए। किसान संघ ने सरकार से अपील की है कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Posts

बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक जरूरत पड़ने पर अपने बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं। कोर्ट…

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी और गुड़ की बढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। पिछले 15 दिनों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights