Nature Nature

भाजपा नगर मंडल की पहल पर श्रीडूंगरगढ़ में नगर सुधार को लेकर व्यापारी और प्रशासन की हुई संयुक्त बैठक, पढ़े पूरी खबर

Nature

भाजपा नगर मंडल की पहल पर श्रीडूंगरगढ़ में नगर सुधार को लेकर व्यापारी और प्रशासन की हुई संयुक्त बैठक, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़, 11 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़। नगर में स्वच्छता, सुचारू व्यवस्थाएं और व्यापारिक सुविधा के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ नगर मंडल की अगुवाई में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नगर के मुख्य बाजार स्थित नई नगरपालिका भवन में सम्पन्न हुई, जिसमें नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा, पालिका एसआई हरीश गुर्जर, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों एवं भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में कस्बे के समग्र विकास को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और कस्बेहित में सामूहिक प्रयासों पर सहमति बनी। प्रमुख निर्णयों में यह तय किया गया कि बाजार क्षेत्र में अब कचरा सड़कों व गलियों में न फैले, इसके लिए नगरपालिका द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम दो बार ट्रैक्टर फेरा लगाया जाएगा। एक नगरपालिका कर्मचारी व्यापारियों को सूचित करेगा कि ट्रैक्टर आ चुका है, और सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों से सीधे कचरा ट्रैक्टर में डालना सुनिश्चित करना होगा।

इसके साथ ही बैठक में पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध की पालना पर भी बल दिया गया। व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि वे वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें, अन्यथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों में अतिक्रमण की समस्या पर भी चिंता जताई गई, और व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वे अपनी दुकानों के आगे सार्वजनिक स्थान पर सामान न रखें ताकि राहगीरों को असुविधा ना हो।

नगर के उन क्षेत्रों की पहचान भी की गई जहाँ रोशनी की व्यवस्था नहीं है। इन स्थानों पर शीघ्र ही पोल पर लाइट्स लगाने की बात कही गई ताकि रात के समय सुरक्षा एवं सुविधा बनी रहे। बैठक में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने यह आश्वासन दिया कि पार्टी की पूरी टीम नगरहित के हर कार्य में सक्रिय रूप से सहभागी रहेगी। विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा भी प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नगर की किसी भी समस्या की अनदेखी न हो और समाधान त्वरित रूप से किया जाए।

व्यापारियों ने प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई और भाजपा की इस सकारात्मक पहल की प्रशंसा करते हुए नगर के समुचित विकास में सहभागिता निभाने का संकल्प दोहराया। बैठक में राधेश्याम तापड़िया, पवन मोदी, चेनरूप दुग्गड़, ओमप्रकाश नाई, विमल सिंधी, संजय करनानी, उमाशंकर पारीक, गुड्डू सोनी, राधे सोमानी सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।

भाजपा नगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, महेश राजोतिया, भवानी तावनिया, मूलचंद इंदौरिया, संदीप कायल, फतेहसिंह जागिड़, भरत जोशी, पवन नाई, नंदू गोदारा, विक्रम शेखावत, रोशन छींपा, दुर्गादत्त शर्मा, मंडल महामंत्री मदन सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन ‘स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित श्रीडूंगरगढ़’ की भावना के साथ हुआ, जिसमें प्रशासन, व्यापारी और संगठन सभी ने मिलकर जनहित में सकारात्मक योगदान का भरोसा दिलाया।

Related Posts

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights