Nature Nature

प्रेमचंद रचनाकार संसार के अनूठे व बेजोड़ शिल्पीकार, प्रेमचंद जयंती मनाई

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। प्रेमचंद का अनुभव संसार बेहद व्यापक है और यह व्यापकता ही किसी रचनाकार को सर्वकालीक, सर्वमान्य व सार्वजनीन बनाता है। किसी भी आलोचक या रचनाकार की प्रेमचंद से असहमति तो हो सकती है पर उन्हें सिरे से खारिज किए जाना कतई सम्भव नहीं है। यह विचार प्रेमचंद जयंती के अवसर पर रविवार को राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति द्वारा आयोजित “आधुनिक साहित्य सन्दर्भ और प्रेमचंद” विषयक संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. मदन सैनी ने व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि डॉ. चेतन स्वामी ने कहा कि हिंदी कहानियां खूब सारे काल, विषय, विमर्श, रुझान और मूल्यों के बदलाव के दौर से गुजर चुकी है परन्तु आज के कथा प्रसंग भी प्रेमचंद के कथा फलक से विलग नहीं हो पाएं है। अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए साहित्यकार श्याम महर्षि ने प्रेमचंद की रचना संसार के अनेक उदाहरण देते हुए उन्हें बेजोड़ व अनूठे शब्द शिल्पीकार बताया। चर्चा में भाग लेते हुए सत्यनारायण योगी ने प्रेमचंद के साहित्य में गांधीवाद, यथार्थ व आदर्श को रेखांकित किया। साहित्यकार रवि पुरोहित ने प्रेमचंद को भाषा का संस्कार, प्रवाह और तमीज देने वाला रचनाकार बताया। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए साहित्यकार सत्यदीप ने कहा कि प्रेमचंद खेल प्रेमी रहे हैं और उनकी कहानियों में खेल के अनेक प्रसंग साक्षात उपस्थित होते हैं। इस दौरान बजरंग शर्मा, रामचंद्र राठी, तुलसीराम चौरड़िया, विजय महर्षि, महावीर सारस्वत सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ की राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति में आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ की राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति में आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए अतिथि।
  • Related Posts

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित…

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबार के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

    अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

    2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights