Nature Nature

मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनें हर बालिका- डॉ. नीरज के. पवन।
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण प्रारम्भ

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 1 अगस्त। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि हर बालिका को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण लेकर अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं को सतर्क और सशक्त बनाना चाहिए।
संभागीय आयुक्त ने सोमवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में सेल्फ डिफेेंस प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार होता है। इसके जरिए बच्चियां स्वयं को मानसिक और शारीरिक तौर पर अधिक मजबूत बनाकर किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग और पीएसटी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल और कॉलेज में पढने वाली लगभग दो हजार बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग का लक्ष्य रखा गया है। संस्थान के प्रीतम सेन ने बताया कि इन बालिकाओं को प्रतिदिन प्रातः 8 से 9.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कॉलेजों और स्कूलों के अलावा अन्य बालिकाएं इस प्रशिक्षण में हिस्सा ले सकती हैं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुनील बोडा, रोटरी आद्या की अध्यक्ष भारती गहलोत, गजेंद्र सिंह, नगेंद्र सिंह, डॉ. सुनीता मंडा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

  • Related Posts

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 10 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव…

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights