Nature Nature

पंडित दीनदयाल अन्त्योदय संबल पखवाड़ाबहत्तर वर्षीय वृद्ध को हाथोंहाथ मिली पेंशन, शिविर के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

Nature

समाचार गढ़ 30 जून 2025 ‘मैंने जीवन भर मेहनत-मज़दूरी करके अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण किया। परंतु जैसे-जैसे उम्र बढ़ी, शरीर जवाब देने लगा। अब मजदूरी कर पाना मेरे लिए संभव नहीं रहा। न कोई निश्चित आमदनी का स्रोत है और न ही कोई ऐसा सहारा, जो बुढ़ापे में साथ दे सके। कई बार ऐसा होता था कि दवा और भोजन के लिए भी सोचना पड़ता है। यह समय मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर हैं।’
यह कहना था बल्लर में रहने वाले 72 वर्षीय वृद्ध श्री सुलेमान पुत्र इलाही बख्श का। उसने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उसने बताया कि उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत लगने वाले शिविरों की जानकारी मिली और यह जानकारी भी मिली कि शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए आवेदन भरे जा रहे हैं। तो वह शिविर में पहुंच गया।
शिविर में अधिकारियों ने सुलेमान की बात सुनी और दस्तावेज देखे। इसकी स्थिति को समझते हुए तुरंत मेरी पात्रता की जांच की और पेंशन के योग्य पाया। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाई और अब हर माह पेंशन मिलेगी। इतना ही नहीं कुछ ही समय में सुलेमान के खाते में प्रथम पेंशन की राशि जमा हो गई।
इस पर सुलेमान ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पेंशन की राशि बड़ी न हो, पर यह मेरे लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए संबल है और अब मेरी वृद्धावस्था मेरे लिए बोझ नहीं रहेगी।

Related Posts

दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 12 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि दशमी 12:25 PM🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा 01:43 PM🔅 करण :विष्टि 12:25 PMबव 12:25…

विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ स्थित सुमित शिक्षण संस्थान विद्यालय में बुधवार को कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights