Nature Nature

तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

Nature

समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026।

झारखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के लिए एक महिला ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि बच्ची की हत्या का आरोप उसकी अपनी मौसी पर लगा है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मौसी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, मामला चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची 8 नवंबर को अचानक लापता हो गई थी। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 11 नवंबर को बच्ची की मां ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई। 13 नवंबर को बच्ची का शव घर से करीब 150 मीटर दूर धान के खेत में मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।

अमावस्या की रात तांत्रिक सिद्धि के लिए की गई हत्या

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के अनुसार, जांच में सामने आया कि बच्ची की मौसी सोहरी देवी कथित तौर पर घर में तंत्र-मंत्र करती थी। आरोप है कि तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के अंधविश्वास में उसने अपने पति के बड़े भाई और उनके बेटे के साथ मिलकर बच्ची की हत्या की साजिश रची। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अमावस्या की रात कथित अनुष्ठान के दौरान बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में शव को धान के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि बच्ची के परिवार के साथ आरोपियों की पुरानी रंजिश थी।

खून से सने हथियार और तंत्र-मंत्र की सामग्री बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से वारदात से जुड़े कई सामान बरामद किए हैं। इनमें खून से सना हसुआ, दरांती, खुरपी, लोहे की छेनी, टूटी हुई लाल चूड़ियां, बच्ची के कपड़े और कथित अनुष्ठान में इस्तेमाल की गई सामग्री शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहरी देवी, बिंदु भारती और जुगेश भारती के रूप में हुई है।

बिहार के मौलवी की भी तलाश कर रही है पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को यौन हिंसा का रूप देने की कोशिश भी की थी। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। वहीं, पुलिस अब बिहार के एक मौलवी की तलाश कर रही है। आरोप है कि उसने ही आरोपियों को इस तरह के अनुष्ठान से जुड़ा प्रशिक्षण दिया था। पुलिस इस पूरे मामले में अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।

गौरतलब है कि इसी साल झारखंड के हजारीबाग में भी अंधविश्वास से जुड़ा एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक मां ने तांत्रिक के साथ मिलकर अपने बेटे को बचाने के अंधविश्वास में 13 साल की बेटी की हत्या कर दी थी।

  • Related Posts

    7 सालों बाद एक दिवसीय मैचों में टीम इंडिया का पलटवार, न्यूजीलैंड को 22 रन पर समेटकर सीरीज को किया अपने नाम

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से…

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार एक खास ऊंट अपनी शाही साज-सज्जा और कीमत को लेकर चर्चा में है। इस ऊंट के गले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    7 सालों बाद एक दिवसीय मैचों में टीम इंडिया का पलटवार, न्यूजीलैंड को 22 रन पर समेटकर सीरीज को किया अपने नाम

    7 सालों बाद एक दिवसीय मैचों में टीम इंडिया का पलटवार, न्यूजीलैंड को 22 रन पर समेटकर सीरीज को किया अपने नाम

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights