Nature Nature

दानदाताओं की भागीदारी से संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास का भव्य भवन निर्माण, समिति की बैठक में शिक्षा व विकास पर मंथन

Nature

समाचार गढ़, 30 जून 2025।महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास परिसर में आयोजित की गई।

बैठक में ये मुख्य निर्णय लिए गए:

1. आय-व्यय का अनुमोदन: संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने 2.75 करोड़ रुपये की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। दानदाताओं के सहयोग से पूर्ण हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत व समीक्षा की गई।

2. आर्थिक सहयोग की घोषणा: स्व. तेजाराम पुनियाँ (कितासर) की स्मृति में भंवरलाल पुनियाँ ने 1.01 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।

3. सदस्यता सहयोग: श्री केशराराम कड़वासरा (लाखनसर) एवं श्री रामनिवास जाखड़ (धर्मास) ने 11-11 हजार रुपये सहयोग कर संस्था की सदस्यता ली।

4. सदस्यता योजना: समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु 11 हजार रुपये न्यूनतम राशि से अधिकाधिक सदस्य बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

5. शिक्षा व्यवस्था और उद्घाटन: नव निर्मित बालिका छात्रावास भवन के उद्घाटन समारोह व समाज की शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में डॉ. विवेक माचरा ने स्व. श्रीमती तीजा देवी (धर्मपत्नी डॉ. भागीरथ प्रसाद माचरा, बीकानेर) की स्मृति में निर्मित कमरे की राशि छात्रावास को सौंपी। बीआरसी ग्रुप बाना के शिवलाल बाना ने भी निर्मित कमरे की राशि समिति को भेंट की।

एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी दानदाता परिवारों का आभार जताते हुए कहा कि – “समाज की सुदृढ़ शिक्षा हेतु आधुनिक सुविधाओं के साथ एक मजबूत आधारशिला तैयार की गई है, जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सतत भागीदारी आवश्यक है। बालिका शिक्षा की सुदृढ़ता हेतु हमारी टीम सतत प्रयत्नशील है।”

बैठक में श्रवणराम जाखड़, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, दयानन्द सारण, नेताराम गोदारा, मास्टर प्रभूराम बाना, डॉ. विवेक माचरा, शंकरलाल जाखड़, भंवरलाल पुनियाँ, रेवंतराम चौधरी, केशराराम कड़वासरा, भंवरलाल खिलेरी, पटवारी हरिराम सारण, शिवलाल बाना, प्यारेलाल बाना, दीपाराम खिलेरी, तोलाराम सिहाग, डूंगरराम गोदारा, सहिराम सायच, रामलाल जाखड़, हंसराज गोदारा, रामेश्वरलाल सारण, ओमप्रकाश सारण, गोपालराम गोदारा, धर्मवीरसिंह, पोकरराम नेण, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, हरिराम पुनियाँ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ समाचार गढ़ 25 सितंबर 2026। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव…

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

समाचार-गढ़ 25 सितंबर, 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। 1960 में हुई इस संधि के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी

Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी

नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?

Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights