Nature Nature

स्मार्ट मीटरों के खिलाफ भड़का आक्रोश, दीपक गौतम ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

स्मार्ट मीटरों के खिलाफ भड़का आक्रोश, दीपक गौतम ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Nature

श्रीडूंगरगढ़, 2 जुलाई 2025। बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के खिलाफ अब आमजन में गहरा असंतोष पनपता नजर आ रहा है। इसी संबंध में पूर्व पार्षद दीपक कुमार गौतम ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

दीपक गौतम ने ज्ञापन में लिखा कि विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा भार डाल रहे हैं। इन मीटरों से बिजली बिलों में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे आमजन खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की मनमानी के चलते जनता बार-बार विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर है।

गौतम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से नहीं रोका गया और पुराने मीटरों को यथावत नहीं रखा गया, तो यह मुद्दा उग्र आंदोलन का रूप ले सकता है।

पूर्व पार्षद कुसुमदेवी शर्मा सहित कांग्रेस से जुड़े अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल कदम उठाना चाहिए।

Related Posts

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights