Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में संयुक्त भाव-सम्मान समारोह आयोजित, डॉक्टरों और सीए का हुआ सम्मान

Nature

समाचार गढ़, 2 जुलाई 2025। भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को संयुक्त भाव सामान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि भारत में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, सी.ए. दिवस व डाक कर्मचारी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को डॉक्टरों के त्याग, समर्पण और सभी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के जुनून का सम्मान करने के लिए मनाते हैं। इस दिन को मनाने का मकसद डॉक्टरों के लिए काम की जगह को बेहतर बनाना, जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना और उनके काम को आसान बनाने की कोशिश करना भी है। डॉक्टरों के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल लगता है और यही वजह है कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। विधायक सारस्वत ने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि इस दौर में जब पूरी दुनिया मे भयावह स्थिति पैदा हो गई थी तब डॉक्टर्स भगवान स्वरूप आमजन की सेवा में अपने प्राणों की चिंता किये बगैर आमजन के सेवा में लगे हुए थे।

इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल के महामंत्री मदन सोनी ने सभी आये हुए कार्मिकों का स्वागत अभिवादन किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं ने आज के परिपेक्ष्य में डॉक्टर्स और सीए की महत्ता के बारे में बताया। पुर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके गले के कैंसर के इलाज में डॉक्टर्स ही उनके जीवनदाता बने।
इस अवसर पर डॉ राजीव सोनी डॉक्टर किशन बिहानी डॉक्टर मनीष कुमार जतराना डॉ अमित कुमार सोनी डॉक्टर ललित पांडे डीआर आयुष जैन डॉक्टर विनोद स्वामी डॉक्टर सुनील गोयल संजीवनी हॉस्पिटल के डॉक्टर निमिषा दयाल भवानी शंकर सारस्वत डॉक्टर किशन शर्मा धन्वंतरी हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रियंका यादव डॉक्टर ओम प्रकाश गोदारा तुलसी सेवा संस्थान से डॉक्टर अंकित स्वामी डॉक्टर राजकुमार सुथार डॉ प्रवीण गुप्ता, डॉक्टर के के व्यास सहित डाक विभाग के कैलाश स्वामी दिनेश मीणा तथा का रवि शर्मा और प्रीति गोसाई का सम्मान किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ग प्रजापत विनोद गिरी गोसाई हेमनाथ जाखड़ शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दरजी महामंत्री मदन सोनी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, महेश राजोतिया पार्षद जगदीश गुर्जर राम सिंह जागीरदार शाहिद भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र चुरा ने किया।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights