Nature Nature

चूरू में गिरे जगुआर फाइटर जेट का ब्लैक बॉक्स बरामद, वायुसेना को मिली बड़ी सफलता

Nature

चूरू में गिरे जगुआर फाइटर जेट का ब्लैक बॉक्स बरामद, वायुसेना को मिली बड़ी सफलता
समाचार गढ़, 12 जुलाई 2025। चूरू जिले में क्रैश हुए भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर विमान के मामले में वायुसेना को बड़ी कामयाबी मिली है। चार दिनों से जारी सर्च अभियान के बाद आखिरकार विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। यह ब्लैक बॉक्स विमान दुर्घटना की असली वजहों का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाएगा।

गौरतलब है कि यह सर्च ऑपरेशन भारतीय वायुसेना की दिल्ली, गुजरात और सूरतगढ़ यूनिट की टीमों द्वारा लगातार जारी था। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से चलाए गए इस कौम्बिंग सर्च अभियान में भानुदा और सिकराली रोही गांवों के पास विमान के आगे और पीछे के हिस्सों में भी खोजबीन की गई।

वायुसेना की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और इलाके की सूक्ष्मता से जांच कर रही हैं। ब्लैक बॉक्स मिलने से अब दुर्घटना के कारणों की तकनीकी जांच तेजी से आगे बढ़ेगी।

Related Posts

पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

समाचार गढ़ 5 मई 2026। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड विजय के बाद विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए पार्टी ने पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक नियुक्त…

ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

समाचार गढ़ 5 मई 2026। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से हराया, जो सर्वाधिक चर्चित सीट और विजय बन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights