Nature Nature

राजस्थान में बारिश बनी राहत की बारिश, जयपुर-पाली में मेघ बरसे जमकर!

Nature

राजस्थान में बारिश बनी राहत की बारिश, जयपुर-पाली में मेघ बरसे जमकर!
जयपुर, 11 जुलाई 2025।
राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 8.30 बजे तक प्रदेश के 168 स्टेशनों पर वर्षा दर्ज की गई, जिनमें 10 स्थानों पर भारी बारिश हुई।

जयपुर जिले का सांभर बना सबसे आगे, जहां 87 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पाली के हेमावास में 80 मिमी, किशनगढ़ रेनवाल में 68 मिमी और खरदा बांध पर 67 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बार की बरसात ने 40 बांधों को भी भिगो दिया है, जिससे लोगों को राहत की उम्मीद बंधी है।

बीसलपुर बांध में बढ़ी उम्मीदें
राज्य के प्रमुख बीसलपुर बांध में पानी की आवक ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। बांध का जलस्तर अब 313.92 आरएल मीटर तक पहुंच गया है। जुलाई महीने में पहली बार लगातार 9 दिन तक त्रिवेणी चली, और बीते 24 घंटे में बांध क्षेत्र में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई।

त्रिवेणी से धीमी रफ्तार में पानी की आवक जारी है। बीते 24 घंटे में बांध में 2 सेंटीमीटर पानी की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल त्रिवेणी की ऊंचाई 2.70 मीटर पर है। कुल मिलाकर अब तक 27.736 टीएमसी पानी भर चुका है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।

Related Posts

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की एक ग्राम पंचायत इन दिनों अजीब स्थिति से गुजर रही है। यहां महिला सरपंच पति से विवाद के बाद…

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में खेत की बिजाई के दौरान ऐसी चीज मिली, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। दरअसल,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights