Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, किसानों के चेहरे खिले, उपजिला अस्पताल में भरा पानी, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानियां

Nature

समाचार गढ़, 13 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान सटीक साबित हुए और रविवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलों में जमकर बारिश हुई। एक घंटे तक लगातार हुई बरसात से जहां तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई। क्षेत्र के खेतों को यह बारिश संजीवनी की तरह मिली है।

बारिश बनी किसानों के लिए संजीवनी

आज सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था, लेकिन दोपहर तक आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई और श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास के गांवों में पानी-पानी हो गया। कस्बे सहित सातलेरा, तोलियासर, ठुकरियासर, बिग्गा, धीरदेसर चोटियां, उदरासर, जालबसर, धोलिया, जेतासर, रीड़ी, बाना आदि गांवों में झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।


लगातार बारिश से श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार सहित निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे दुकानदारों और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए जल निकासी का कार्य शुरू किया और मुख्य मार्गों से पानी हटाने में सफलता पाई। जल निकासी होते ही व्यापारियों ने राहत की सांस ली। आज मुख्य बाजार में पानी निकासी के बाद पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसांई मुख्य बाजार पहुंचे और मौका स्थिति को देखा। पालिकाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कस्बे के मुख्य बाजार में पानी निकासी की बड़ी समस्या थी लेकिन फिलहाल में जो नाले लगाये गए है उनसे एक घंटे में पानी निकासी हुई है, दुकानदार भी इससे खुश है। कुछ काम अभी बाकी है जिसमें कुछ दिन और लगेंगे, जिसके बाद बाजार में बरसात के बाद बिलकुल भी पानी नहीं रूकेगा। वहीं विनोद गिरी गुंसाई ने कहा कि पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व विधायक ताराचन्द सारस्वत के अथक प्रयास से शहर का विकास हो रहा है यहां की समस्या का समाधान हो रहा है। जिस भावना से जनता ने जनादेश दिया था उनके अनुरूप विकास के कार्य करवाये जा रहे है।

मुख्य बाजार और निचले इलाकों में भरा पानी, पालिका कर्मचारी सक्रिय

उपजिला अस्पताल में भी भरा पानी, मरीजों को हुई परेशानी
बारिश का पानी श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल परिसर में भी भर गया। अस्पताल के प्रवेश द्वार और वार्डों के पास जलभराव से मरीजों और परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ समय के लिए ओपीडी तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। नगर पालिका के कर्मचारी यहां भी पहुंचे और पानी की निकासी के प्रयास किए, लेकिन तब तक कई मरीजों को गीले रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।

मुख्य बाजार में भरा पानी
ग्रामीण इलाकों में हालात बिगड़े, रास्ते हुए बंद


गांव सातलेरा में तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। ग्रामीण राजूराम जाखड़ और भैराराम तावनियां ने बताया कि वीर बिग्गाजी मंदिर से पुराने बस स्टैंड की ओर जाने वाले रास्ते पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे रास्ता बंद हो गया। इसी प्रकार हरिरामजी मंदिर से गौशाला मार्ग तक की गली भी पानी से लबालब हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उचित जल निकासी नहीं होने से कई दिनों तक कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बनी रहती है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में बुवाई का समय होने से यह बारिश बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। जिन गांवों में अब तक बारिश नहीं हुई थी, वहां अब किसान खेतों की तैयारी कर सकेंगे और बुवाई शुरू कर पाएंगे। किसानों ने बताया कि यह बरसात फसलों की बढ़वार और मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक थी।

अभी और बरसेगा पानी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इससे किसानों की उम्मीदें और अधिक बढ़ गई हैं। हालांकि नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका प्रशासन को जल निकासी की पर्याप्त तैयारी रखनी होगी ताकि आमजन को परेशानी से बचाया जा सके।

Related Posts

गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

समाचार गढ़ 11 जून 2026। राजस्थान की राजनीति में वर्ष 2020 के सियासी संकट को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने पूर्व…

एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

समाचार गढ़ 11 जून 2026, बीकानेर। शहर के नाल रोड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एयरपोर्ट सर्किल से नाल रोड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights