Nature Nature

कातरे का कहर! समन्दसर की रोही में फसल चट, किसानों की बढ़ी चिंता

Nature

कातरे का कहर! समन्दसर की रोही में फसल चट, किसानों की बढ़ी चिंता

समाचार गढ़, 16 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। खरीफ सीजन में दलहनी व अन्य फसलों पर कातरे के प्रकोप ने किसानों की नींद उड़ा दी है। इन दिनों क्षेत्र के कई खेतों में यह कीट पूरी फसल को चट कर रहा है। किसान बताते हैं कि यह कीट पत्तों से लेकर पूरी फसल का सफाया कर देता है, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

समन्दसर गांव के किसान मनोज शर्मा ने बताया कि उनकी रोही स्थित खेत में कातरे के हमले ने पूरी फसल को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा, “कातरे ने खेत को ऐसे साफ किया जैसे कभी फसल थी ही नहीं।” उनके अनुसार, उनके खेत के साथ-साथ उतराद दिशा के कई अन्य खेतों में भी यही हाल है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कातरा कीट का वैज्ञानिक नाम एमसेक्टा मूरी (Amsacta moorei) है और यह खरीफ फसलों जैसे बाजरा, ज्वार, मूंग, ग्वार, तिल और सनई को नुकसान पहुंचाता है। यह कीट उत्तरी भारत में विशेष रूप से पाया जाता है।

कैसे फैलता है कातरा कीट?
मानसून की बारिश होते ही यह कीट जमीन से निकलता है। इसकी लट वाली अवस्था ही फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है।

नियंत्रण के उपाय:
✔ पतंगों को नष्ट करें: खेतों की मेड़ों, चरागाहों व खेतों में गैस लालटेन या बिजली का बल्ब जलाकर नीचे मिट्टी के तेल मिले पानी की परात रखें। पतंगे रोशनी पर आकर्षित होकर पानी में गिरकर नष्ट हो जाते हैं।
✔ खेतों में घास-कचरा जलाएं: इससे पतंगें नष्ट हो जाती हैं।
✔ दवा का भुरकाव करें: क्यूनॉलफॉस 1.5%, मैलाथियान 5% या फैनवेलरेट 0.4% चूर्ण का 25 किलो प्रति हैक्टेयर की दर से भुरकाव करें।
✔ खाइयां खोदें: खेतों के चारों ओर खाइयां बनाकर उनमें दवा डालें ताकि लटें खाई में ही नष्ट हो जाएं।
✔ छिड़काव करें: जहां पानी उपलब्ध हो वहां क्यूनॉलफॉस 25 ईसी 625 मिलीलीटर या क्लोरपायरफॉस 20 ईसी 1 लीटर प्रति हैक्टेयर का छिड़काव करें।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय पर समन्वित कीट प्रबंधन अपनाएं, ताकि फसलों को भारी नुकसान से बचाया जा सके। बता दें कि इन उपायों को करने से पहले कृषि अधिकारी की सलाह भी लें .

Related Posts

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI ने कुछ ही वर्षों में हमारी जिंदगी के कई काम आसान कर दिए हैं। लेकिन जैसे-जैसे AI मॉडल अधिक सक्षम और स्वायत्त…

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA Amendment Bill 2026 को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। विपक्ष और कुछ धार्मिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights