Nature Nature

एजी मिशन स्कूल को मिली स्काउट-गाइड मान्यता, विद्यार्थियों में बढ़ेगा अनुशासन और जिम्मेदारी

Nature

समाचार गढ़, 17 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। झंवर बस स्टैंड स्थित एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। विद्यालय को स्काउट एवं गाइड दल गठन की आधिकारिक मान्यता मिल गई है। इस उपलब्धि के साथ संस्थान में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व का नया अध्याय जुड़ गया है।

विद्यालय निदेशक डॉ. रजनीश कौशिक ने जानकारी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को “सेवा ही जीवन है” का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय बीकानेर से वरिष्ठ अधिकारी एएसओसी रामजस लिखाला, सीओ जसवंत सिंह राजपुरोहित, गाइड सीओ मीनाक्षी भाटी, सचिव रामकृष्ण पन्नीवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय प्रबंधन ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

अधिकारियों ने स्काउट, गाइड, कब और बुलबुल पंजीकरण की औपचारिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। इस दौरान रामजस लिखाला ने कहा—

“स्काउट-गाइड बच्चों में न केवल अनुशासन और सहयोग की भावना जगाता है, बल्कि उन्हें नेतृत्व और आत्मनिर्भरता की राह भी दिखाता है।”

डॉ. कौशिक ने बताया कि इस सत्र में विद्यालय में आधुनिक शिक्षा, कोडिंग-डिकोडिंग, एआई ट्रेनिंग के साथ-साथ कक्षा 11 और 12 में कला व वाणिज्य वर्ग की शुरुआत भी की गई है। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड का जुड़ाव विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा का भाव मजबूत करेगा।

कार्यक्रम में जिलेभर से आए स्काउट अधिकारियों, गाइड प्रभारी, शिक्षकगण, कब-बुलबुल सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन में स्टाफ सदस्य फतेन्द्र, पूनम, रमेश और अंजुल ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में डॉ. कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस…

झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। रांची: झारखंड में 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर छात्रों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights