गौसेवकों ने जोखिम उठाकर गाय को बचाया
समाचार गढ़, 20 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। मोमासर बास की वाल्मीकि बस्ती के पास स्थित जोहड़ में रविवार को एक गाय फंस गई। घटना की जानकारी मिलते ही गौसेवक आनंद जोशी ने तुरंत अपनी टीम को सूचना दी। इसके बाद गौसेवक नारायण जोशी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए।
गौसेवकों ने फ्रिज और पलंग की सहायता से एक अस्थायी प्लेटफॉर्म बनाया और जान जोखिम में डालकर गाय को बाहर निकाला। इस सेवा कार्य में श्याम गिरी, मदन सोनी, राम सिंह, पवन उपाध्याय, डॉ. रवि पांडे, अर्जुन, रौनक, नितिन, राजकुमार सारस्वत, राजू सोनी, गणेश जांगिड़ सहित कई गौसेवक शामिल रहे।
गौसेवकों ने विशेष रूप से वाल्मीकि बस्ती के भाइयों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस बचाव कार्य में पूरा सहयोग दिया। सभी के सामूहिक प्रयास से गाय को सुरक्षित निकाला गया।











