Nature Nature

एक पेड़ मां के नाम” और “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत मां सती दादी मंदिर में सघन वृक्षारोपण, विधायक ताराचंद सारस्वत बोले – वृक्षारोपण को जनसंकल्प बनाकर करें प्रकृति की रक्षा

Nature

समाचार गढ़ 21 जुलाई 2025 “हरियालो राजस्थान” एवं “एक पेड़ मां के नाम” जैसे प्रेरणादायक अभियानों के अंतर्गत आज श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव जैतासर के मां सती दादी मंदिर परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंदिर परिसर में श्रद्धा और सेवा भाव से वृक्षारोपण कर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण का सबसे सरल व प्रभावशाली माध्यम वृक्षारोपण है। जब यह कार्य समाज की भागीदारी और भावनात्मक जुड़ाव के साथ होता है तो यह महाअभियान बन जाता है। “एक पेड़ मां के नाम” केवल नारा नहीं, बल्कि भावनाओं और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल को अपने नैतिक दायित्व के रूप में लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरे-भरे पर्यावरण की नींव रखें।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरणीय जागरूकता, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी संवाद हुआ और सभी को संकल्प दिलाया गया कि वे इन अभियानों को सतत रूप से आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में भाजपा मोमसर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, पार्षद जगदीश गुर्जर, रामसिंह जागीरदार, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, सीताराम सोनार, संदीप सिंह, मनीष गोस्वामी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Posts

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालातसमाचार गढ़ 19 अप्रैल 2026। ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका पर…

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights