सावन शिवरात्रि पर उमड़ेगा भक्तिभाव, श्री ओंकारेश्वर महादेव कांवड़िया संघ 13वीं यात्रा संग आज पहुंचेगा श्रीडूंगरगढ़
समाचार गढ़, 22 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। सावन माह की पावन गूंज के बीच श्री ओंकारेश्वर महादेव कांवड़िया पैदल यात्री संघ कालू बास की 13वीं फेरी 19 जुलाई को कोलायत से रवाना होकर आज शाम 6 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। कांवड़िए बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए धोलिया रोड स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर तक विशाल शोभायात्रा के रूप में जाएंगे। कल बुधवार को सावन शिवरात्रि पर भक्तगण महादेव को पवित्र जल अर्पित करेंगे। कांवड़िया पैदल यात्रियों में हंसराज माली, बजरंग भार्गव और मालाराम सुथार शामिल हैं। श्यामसुंदर माली ने बताया कि हंसराज माली अब तक हरिद्वार, कोलायत और लुहागरजी से 13 बार पैदल कांवड़ ला चुके हैं, जो उनकी अटूट श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।














