Nature Nature

पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की अलग अलग खबरे एक साथ

Nature

हज यात्रा पूर्ण कर लौटे जायरीन, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

समाचार गढ़ 27 जुलाई 2025 उमराहा हज यात्रा पूरी करके बाबूलाल बहलिम व साकिर मंजू खां अपने वतन लौटे। इनके आगमन पर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल रहा। स्वागत में महबूब कुरैशी, महबूब ठेकेदार, अब्बास अब्दुल रज़ाक ठेकेदार, मोरफीक, शरीफ बहलिम, इमरान, युनुस, सदाम हुसैन, मो. आसिफ, जुबेर, जमील, हारून, समीर, आफताब, मो. आतिफ, मोनदिम और कयूम सहित अनेक लोग शामिल हुए। गांव ने इन्हें प्रेमपूर्वक स्वागत कर सम्मानित किया।

कारगिल विजय दिवस पर बच्चों को शौर्य और बलिदान की प्रेरणा

समाचार गढ़ 27 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़ के जयपुर पब्लिक स्कूल में आज कारगिल विजय दिवस पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था निदेशक श्री कुंभाराम घिंटाला ने पुष्पांजलि अर्पित कर बच्चों के लिए “मिनट टू मिनट” कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने छात्रों को शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना और वीर शहीदों के प्रति सम्मान का वातावरण रहा।

बींझासर के राउमावि में लगाए गए 16 कैमरे, स्वामी परिवार ने दिया योगदान

समाचार गढ़ 27 जुलाई 2025 स्कूलों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए अब सुरक्षा के प्रति सजगता भी बढ़ रही है। इसी दिशा में बींझासर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संतोष देवी पत्नी कानदास स्वामी ने 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहयोग दिया है। उनके पुत्र हरिराम, राकेश व शीशपाल ने शनिवार को सभी आईपी कैमरे LED के साथ इंस्टॉल कर चालू कर दिए। प्रधानाचार्य प्रेमसिंह राठौड़ ने बताया कि अब स्कूल परिसर पूरी तरह कैमरों की निगरानी में रहेगा। व्याख्याता हेतदास स्वामी, छैलूदान चारण, कल्पना और शारीरिक शिक्षक नरेंद्र सिंह ने स्वामी परिवार का आभार जताया।
स्वामी परिवार ने श्रीडूंगरगढ़ में ‘स्वामी कम्प्यूटर्स’ नाम से व्यवसाय स्थापित कर रखा है और अब अपने गांव की शिक्षा व्यवस्था में सहयोग देकर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। एक लाख ग्यारह हजार रुपये की लागत से कैमरे लगवाने की इस पहल की अभिभावकों ने भी सराहना की और इसे सुरक्षा की दृष्टि से उपयोगी बताया।

Related Posts

रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। मॉस्को: रूस ने भारत तक सीधा रेल संपर्क विकसित करने की संभावना तलाशने का प्रस्ताव रखा है। रूस के डिप्टी प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने रूसी समाचार…

अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों की आधिकारिक मैपिंग को लेकर भारत और चीन के बीच एक बार फिर विवाद बढ़ गया है। भारत के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights