Nature Nature

संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास हेतु दो परिवारों ने कमरे निर्माण की घोषणा, दानदाताओं की भागीदारी से समाज में शिक्षा का नया संकल्प

Nature

समाचार गढ़,श्रीडूंगरगढ़, 31 जुलाई 2025। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास परिसर में आयोजित की गई।

बैठक में—

1. आय-व्यय का अनुमोदन:
संस्था के मंत्री सुशील सेरड़िया ने ₹2.85 करोड़ की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। दानदाताओं के सहयोग से हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिसकी समीक्षा की गई।

2. संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणाएं:
(1) श्री सम्पतराम पुत्र खेताराम जी दुसाद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा ₹2.81 लाख की लागत से कमरा निर्माण की घोषणा की गई।
(2) पूर्व सरपंच श्री मेघराज चोटिया पुत्र गोरूराम जी चोटिया, धीरदेसर चोटियान द्वारा ₹2.81 लाख की लागत से कमरा निर्माण की घोषणा की गई।

3. स्मृति में निर्मित कमरों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सहयोग राशि की घोषणाएं:
(1) ₹15,000 – स्व. भींवराज जी डेलू, लिखमीसर दीखणादा की स्मृति में।
(2) ₹15,000 – स्व. श्रीमती पन्नी देवी धर्मपत्नी स्व. सुरजमल जी डेलू, मोमासर की स्मृति में।

4. स्व. श्रीमती फुसी देवी धर्मपत्नी श्याम सुंदर चोटिया, धीरदेसर चोटियान की स्मृति में निर्मित कमरे की राशि उनकी पुत्रवधु श्रीमती शारदा चोटिया ने छात्रावास मैनेजमेंट को सौंपी।

5. स्व. पन्नाराम जी भाम्भू, मोमासर की स्मृति में छात्रावास परिसर में लगाए गए सोलर इन्वर्टर का लोकार्पण समाज के गणमान्यजनों द्वारा किया गया। आज से यह सेवा छात्रावास में आरंभ हो गई।

6. समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु धूड़ाराम डेलू, धर्मपाल बांगड़वा एवं कुम्भाराम गोदारा ने न्यूनतम ₹11,000 की राशि वाले मेम्बरशिप अभियान के तहत 5-5 नए सदस्य जोड़ने की घोषणा की।

7. बैठक में समाज की शिक्षा व्यवस्था, नव निर्मित बालिका छात्रावास भवन का उद्घाटन तथा सामाजिक समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई।

एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने दानदाता परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के माध्यम से समाज का गौरवशाली इतिहास पुनर्स्थापित किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में भावी पीढ़ी के लिए यह छात्रावास एक परिवर्तनकारी प्लेटफॉर्म सिद्ध होगा।

बैठक में धूड़ाराम डेलू, लक्ष्मणराम खिलेरी, भंवरलाल गोदारा, कुम्भाराम गोदारा, हरिराम सारण आदि ने भी विचार रखे।

बैठक में हड़मानाराम भाम्भू, श्रवणराम जाखड़, मोडाराम तरड़, मेघराज चोटिया, शारदा चोटिया, पीथाराम सारण, रेखाराम लुखा, रेवंतराम चौधरी, रामचंद्र गोदारा, धर्मपाल बांगड़वा, भंवरलाल खिलेरी, गणेशाराम पोटलिया, सम्पतराम दुसाद, नरेन्द्र कुमार आर्य, हंसराज गोदारा, तोलाराम सिहाग, रामचंद्र गीला, सहिराम सायच, राजकुमार डेलू, हरिराम डेलू, श्रवणराम जाखड़, हनुमान महिया, सुभाष भाम्भू, किशनाराम गोदारा, भींयाराम लुखा, गोपालराम खिलेरी, भैराराम लुखा, सत्यनारायण, हेतराम, शेराराम जाखड़, अमराराम डेलू, प्रभूराम सहू, हरलाल भाम्भू, दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल, रामनिवास जाखड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अंत में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Posts

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। बीकानेर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। मांझे से बच्चे की श्वांस नली तक कट…

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित बिलों पर जारी बहस के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने शुक्रवार को सरकार पर जोरदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights