Nature Nature

ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को मिलेगा नया मंच, मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Nature

समाचार गढ़, 31 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ तहसील की तोलियासर ग्राम पंचायत में युवाओं के खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं युवा मामले और खेल मंत्रालय के प्रभारी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात कर खेल मैदान स्वीकृति की मांग रखी गई। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने तोलियासर में एक स्टेडियम निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए मंत्री राठौड़ से सकारात्मक चर्चा की। इस पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि आगामी दिनों में तोलियासर में खेल मैदान निर्माण की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। रामगोपाल सुथार ने बताया कि तोलियासर क्षेत्र में अभी तक कोई समुचित खेल सुविधा नहीं है, जिससे ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा सामने नहीं आ पा रही है। यदि यहाँ खेल मैदान की स्वीकृति मिलती है, तो इससे न केवल युवाओं को उचित मंच मिलेगा, बल्कि खेल संस्कृति को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। मंत्री राठौड़ ने मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर नवरत्न सिंह राजपुरोहित (तोलियासर) व शिवप्रसाद तावणिया भी उपस्थित रहे।

Related Posts

खेल और खिलाड़ी

खेल और खिलाड़ी एक ओर हार से छिन सकती है बादशाहत! इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में दांव पर भारत की नंबर-1 रैंकिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। इंग्लैंड के खिलाफ…

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। 6 से 10 जुलाई 2026 के कारोबारी सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 50 करीब 0.24% की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खेल और खिलाड़ी

खेल और खिलाड़ी

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights