नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बनीं महिला कांग्रेस सेवादल की जिला देहात मुख्य संगठक
समाचार गढ़, 04 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल का जिला देहात मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी गोविंदभाई पटेल, राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी ज्योति खन्ना, और जिला प्रभारी लालचंद गहलोत की अनुशंसा तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत की स्वीकृति से की गई है।
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, जोन प्रभारी कमल कल्ला, संभाग प्रभारी विमल भाटी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश मुख्य संगठक प्रतीभा नुवाल की सहमति से यह ज़िम्मेदारी सौंपते हुए कांग्रेस ने अंजू पारख पर भरोसा जताया है।
नियुक्ति के बाद अंजू पारख जब जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय पहुंचीं, तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। उनके साथ पहुंचे श्यामसुंदर दर्जी, संदीप मारू और मनोज पारख का भी अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रद्युम्न पुरोहित, शुभम शर्मा, राकेश यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












