Nature Nature

राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

Nature

जयपुर। मौसम विभाग ने एक बार फिर से राजस्थान में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि 18 अगस्त से तेज बारिश का दौर शुरू होगा।
उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से राजधानी जयपुर समेत पूरे राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। अच्छी बारिश के चलते आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है, वहीं पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ लगने लगी है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक 18 अगस्त उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय मानसून की स्थिति की संभावना है।
जयपुर में तेज हवाओं का दौर
अलसुबह मंगलवार से जयपुर में तेज ठंडी हवाओं का दौर जारी है। इससे मौसम खुशनुमा होने के साथ ही तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद जयपुर में मेघ बरसने के आसार हैं।
मौसमी परिस्थितयां पूरी अनुकूल
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में एक कम दबाव क्षेत्र मध्यप्रदेश से होकर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने से राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इससे कहीं—कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। कोटा संभाग के जिलों में सबसे अधिक बारिश होने के आसार हैं।
आज यहां बारिश के आसार
कोटा के अलावा जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, सीकर, अजमेर, नागौर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन-आकाशीय बिजली के साथ वर्षा की संभावना है। बारिश का सबसे ज्यादा असर पूर्वी राजस्थान में देखने को मिलेगा।
बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी
एक करोड़ से अधिक आबादी के पेयजल आपूर्ति वाले बीसलपुर बांध में बीते 12 घंटे में पांच सेंटीमीटर पानी की आवक दर्ज की गई। कैचमेंट एरिया से त्रिवेणी में का गेज 3.50 मीटर दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह का जलस्तर 311.70 आरएल मीटर दर्ज किया गया। बीते चार दिनों में कुल 70 सेंटीमीटर पानी की बांध में आवक दर्ज की गई। वहीं टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़ सहित आसपास की जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है।

  • Related Posts

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    समाचार गढ़ 6 मई 2026। बीकानेर में एक बार फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट को भेजे…

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय समाचार गढ़, 6 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) को लेकर बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights