Nature Nature

विज्ञान मानवता के लिए हो, विनाश के लिए नहीं” — श्रीडूंगरगढ़ विधायक की भावुक अपील

Nature

समाचार गढ़, 6 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। डूंगर कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग की ओर से हिरोशिमा दिवस के अवसर पर बुधवार को “विकिरण और पर्यावरण” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से वैज्ञानिक, पर्यावरणविद्, शिक्षाविद् और शोधार्थी शामिल हुए। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “हिरोशिमा दिवस हमें यह सोचने को मजबूर करता है कि विज्ञान का उपयोग मानवता के लिए हो, न कि उसके विनाश के लिए।” उन्होंने रेडिएशन के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए युवाओं से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विभाग प्रचारक विनायक भाई साहब, प्रो. डॉ. आर. के. पुरोहित, और ड्यूश बैंक के पंकज ओझा समेत कई विशेषज्ञों ने रेडिएशन के पर्यावरण और जैव विविधता पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर विचार साझा किए। डॉ. पुरोहित ने बताया कि मौजूदा दौर में मोबाइल टावर, परमाणु ऊर्जा, मेडिकल रेडिएशन आदि के कारण पृथ्वी पर जैविक असंतुलन बढ़ता जा रहा है, जिसका प्रभाव मानव स्वास्थ्य से लेकर पूरी पारिस्थितिकी प्रणाली पर दिखने लगा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न संस्थानों से आए शोधार्थियों ने अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए। इन शोध पत्रों में रेडिएशन का वनों, जलवायु, जीव-जंतुओं और मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी को सफल बनाने में डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. एम. पी. व्यास, डॉ. किरण भाटी समेत विभाग के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    समाचार गढ़। राजस्थान सरकार ने 5वीं बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम…

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुतिसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर पुरोहितान निवासी युवा ग़ज़ल गायक नितिश मेहरा ने राजधानी दिल्ली में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री

    हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights