Nature Nature

समाज आलोचना की मशीन बन चुका है, सकारात्मकता को मिलना चाहिए मंच— नूजल इस्लाम काज़ी

Nature

वरिष्ठ शिक्षक ने लेख के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही नकारात्मकता पर जताई चिंता

समाचार गढ़, सातलेरा, 8 अगस्त 2025।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सातलेरा में वरिष्ठ अध्यापक नूजल इस्लाम काज़ी ने समाज में बढ़ती आलोचना प्रवृत्ति और युवाओं में इससे उपज रहे मानसिक तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अपने विचारों को एक प्रभावशाली लेख के माध्यम से साझा किया है, जो मौजूदा सामाजिक स्थिति पर एक गंभीर प्रश्न उठाता है।

काज़ी ने लिखा है कि आज का युवा सामाजिक दबाव और आलोचनात्मक माहौल का शिकार हो रहा है। न केवल युवा, बल्कि हर व्यक्ति कहीं न कहीं समाज की आलोचना का शिकार बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह आलोचना अब बाह्य दबाव समूह के रूप में कार्य कर रही है, जिससे व्यक्ति के भीतर चिंता और तनाव बढ़ रहा है।

उन्होंने वर्तमान समाज की तुलना आलोचना के वटवृक्ष से करते हुए कहा कि गली-मोहल्ले, नुक्कड़, चौराहे — सभी स्थान आलोचना के केंद्र बन चुके हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि सकारात्मक बातों या प्रशंसा योग्य कार्यों पर चर्चा ही नहीं हो रही, जबकि हर जगह केवल लोगों की कमियों और कमजोरियों को ही केंद्र में रखकर बुराई की जा रही है।

काज़ी ने लिखा कि समाज अच्छी बातों को नजरअंदाज कर रहा है, जबकि अच्छाई की भी मार्केटिंग होनी चाहिए ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आज का समाज आलोचना को ही चर्चा का केंद्र बना रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह प्रवृत्ति समाज में नैतिक मूल्यों के पतन का कारण बन रही है। जब कोई अच्छा कार्य होता है, तो उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन एक बुरे कार्य को चर्चा का विषय बनाकर बार-बार दोहराया जाता है। इससे समाज में नकारात्मकता बढ़ रही है और व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर हो रहा है।

काज़ी ने समाज से आह्वान किया है कि अगर कोई अच्छा कार्य हो रहा है, तो उसे चर्चा का विषय बनाया जाए, ताकि अच्छाई का प्रचार-प्रसार हो। और यदि कोई गलत कार्य कर रहा है, तो उसे सीधे और व्यक्तिगत रूप से समझाया जाए, न कि गली-मोहल्लों की नुक्कड़ सभा में सार्वजनिक आलोचना कर उसकी बुराई को प्रचारित किया जाए।

“समाज का यह रवैया युवाओं को खुद से दूर कर रहा है, उन्हें यह महसूस हो रहा है कि समाज अब सिर्फ आलोचना करने वाली मशीन बन गया है,” — लेख के अंत में काज़ी ने लिखा।

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम सभी इस समाज के अभिन्न अंग हैं और हमें इसके वातावरण को सकारात्मक बनाने में भूमिका निभानी चाहिए।

Related Posts

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद अब जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। 37 जिला परिषदों…

बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

समाचार गढ़ 23 नवंबर 2026। देश के लोकप्रिय पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड बिसलेरी को पानी के सैंपल की जांच से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights