Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार एक्यूपंक्चर शिविर, 55 मरीजों को मिला बिना दवा उपचार का लाभ

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार एक्यूपंक्चर शिविर, 55 मरीजों को मिला बिना दवा उपचार का लाभ

समाचार गढ़, 11 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में रविवार को पहली बार एक्यूपंक्चर (Acupuncture) का निशुल्क शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 55 लोग अपनी-अपनी शारीरिक समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। शिविर में मशीन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और बिना दवा कई जटिल व पुरानी बीमारियों का उपचार किया गया।

शिविर में पहुंचे मरीजों का उपचार प्राचीन चीनी पद्धति एक्यूपंक्चर से किया गया, जिसमें शरीर के विशेष बिंदुओं पर बारीक सुइयों द्वारा दबाव देकर रोगों का स्थाई समाधान किया जाता है। यह उपचार शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है।

उपचार के लिए आए मरीजों में अधिकांश को गर्दन दर्द, कमर दर्द, सायटिका, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, माइग्रेन, लकवा, एलर्जी, पेट के रोग और मोटापे जैसी समस्याएं थीं। विशेषज्ञ Dr. S.S. Tanwar (B.Acu., NBBS) ने इन रोगों का परीक्षण कर एक्यूपंक्चर पद्धति से उपचार किया।

शिविर का आयोजन नेहरू पार्क के पास, गौरीशंकर आसोपा के मकान, कालू बास में किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के निःशुल्क शिविर भविष्य में भी लगाए जाएंगे ताकि लोग बिना दवा, प्राकृतिक उपचार से स्वस्थ जीवन पा सकें।

अगर आप भी एक्यूपंक्चर पद्धति से स्थायी उपचार चाहते है तो ऊपर दिए गए पते पर पहुंच कर अपना उपचार शुरू करवाए।

  • Related Posts

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    समाचार गढ़, 20 अप्रैल 2026। मंगलवार को बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU)…

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    समाचार गढ़ 20 अप्रैल 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

    जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

    बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

    बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

    खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

    खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

    गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग

    गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights