Nature Nature

बारिश की बेरुखी से किसानों में बढ़ी चिंता, फसलों पर संकट गहराया, मौसम विभाग ने दी राहत की उम्मीद

Nature

बारिश की बेरुखी से किसानों में बढ़ी चिंता, फसलों पर संकट गहराया, मौसम विभाग ने दी राहत की उम्मीद

समाचार गढ़, 11 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। (गौरीशंकर तावनिया की रिपोर्ट)।
अगस्त के पहले दस दिन बीतने के बाद भी बारिश की बूंदें खेतों से दूरी बनाए हुए हैं। बरसात की इस बेरुखी ने किसानों की धड़कनें तेज कर दी हैं। खेतों में लहलहाती फसलें दोपहर की धूप में मुरझाने लगी हैं और किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही हैं।

किसानों का कहना है कि इस बार शुरुआती बारिश ने उम्मीदें जगाई थीं और खेतों में अच्छी फसलें खड़ी थीं, लेकिन पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण अब फसलें सूखने लगी हैं। किसानों को डर है कि अगर कुछ दिन और आसमान ने मेहरबानी नहीं की तो मेहनत और उम्मीद दोनों पर पानी फिर जाएगा।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी
हालांकि, मौसम विभाग ने राहत भरी उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार 15 अगस्त से हवा का रुख बदलेगा और बरसात का दौर शुरू होगा, जो 22 अगस्त तक जारी रह सकता है। इस समय फसलों को पानी की सख्त जरूरत है, क्योंकि बरसात के अभाव में बारानी ही नहीं बल्कि सिंचित फसलें भी दम तोड़ने की कगार पर हैं।

बिजली संकट ने बढ़ाई मुश्किलें
बरसात की कमी के साथ-साथ अघोषित बिजली कटौती ने किसानों की परेशानियां दोगुनी कर दी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दिन में बार-बार बिजली कटने से न तो सिंचाई सही ढंग से हो पा रही है और न ही फसलें संभल पा रही हैं। किसानों का कहना है कि यह स्थिति “कोढ़ में खाज” साबित हो रही है।

बरसात की बेरुखी ने बढ़ाई किसानों की चिंता।मुरझाने लगी फसलें।सातलेरा गांव की रोही में बरसात की कमी के चलते मुरझाई ग्वार की फसल।
बरसात की बेरुखी के साथ साथ बिजली संकट कर रहा कोड में खाज का काम।दम तोड़ने लगी मूंगफली की फसल ।
  • Related Posts

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    समाचार गढ़, 20 अप्रैल 2026। मंगलवार को बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU)…

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    समाचार गढ़ 20 अप्रैल 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

    जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

    बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

    बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

    खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

    खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

    गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग

    गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights