Nature Nature

वरिष्ठ साहित्यकार मनोज स्वामी को 24 अगस्त को मिलेगा एक लाख रुपये का ‘राजस्थानी साहित्य भूषण’ सम्मान

Nature

समाचार गढ़ 15 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ। राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए आंदोलन करनेवाले वरिष्ठ साहित्यकार मनोज स्वामी को गुणीजन सम्मान समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ की ओर से 24 अगस्त, रविवार को एक लाख रुपए का राजस्थानी साहित्य भूषण सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर छैकड़ राजस्थानी नै मान्यता कियां मिलै? इस विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसे वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि, डाॅ मदन सैनी, सत्यदीप, बजरंग सेवग, श्रीभगवान सैनी, विजय महर्षि सम्बोधित करेंगे। इस दौरान सम्मानित साहित्यकार मनोज स्वामी मान्यता आंदोलन पर अपने अनुभव साझा करेंगे।
समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि साहित्यकार मनोज स्वामी क्रान्तिकारी ढंग से राजस्थानी भाषा मान्यता का मोर्चा संभाले हुए हैं, वहीं उन्होंने राजस्थानी को लोकप्रिय बनाने के लिए पहली बार राजस्थानी भाषा में रामलीला जैसा सांस्कृतिक प्रयोग प्रारंभ किया है जो अनेक वर्षों से चल रहा है। चालीस वर्षों से वे राजस्थानी की स्वतंत्र पत्रकारिता भी कर रहे हैं। उनके समग्र साहित्यिक अवदान को ध्यान में रखकर संस्था समारोहपूर्वक सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेगी।
संस्थाध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने कहा है कि राजस्थानी साहित्य भूषण पुरस्कार के अन्तर्गत श्री मनोज स्वामी को एक लाख रुपए की राशि, शाॅल, श्रीफल तथा सम्मान-पत्र समर्पित किया जाएगा।
संस्था के पदाधिकारी विजय महर्षि ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे स्थानीय राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के सभागार में रखा गया है।

Related Posts

पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

समाचार गढ़ 11 जून 2026 बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार…

गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

समाचार गढ़ 11 जून 2026। राजस्थान की राजनीति में वर्ष 2020 के सियासी संकट को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने पूर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights