Nature Nature

11 वर्षीय राहुल गिया ने पूरी की 8 दिन की निराहार तपस्या, सेवा केंद्र मालू भवन में हुआ तप अभिनंदन

Nature

समाचार गढ़ 17 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़। सेवा केंद्र मालू भवन में रविवार को गिया परिवार के बालक राहुल गिया (11), सुपुत्र कुमुद गिया व ऋतु देवी का तप अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राहुल ने लगातार 8 दिन की निराहार तपस्या पूरी कर धार्मिक साधना का उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह कार्यक्रम साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। मंगलाचरण उर्मिला गिया ने किया। इस अवसर पर तेरापंथ सभा से उपाध्यक्ष दीपमाला डागा, तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, महिला मंडल कोषाध्यक्ष सुमन पुगलिया, किशोर मंडल से यश चौपड़ा और ज्ञानशाला प्रशिक्षिका विजेता चौपड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संस्थाओं के प्रतिनिधियों और समाजजनों ने गीतिका व वक्तव्यों के माध्यम से राहुल की तपस्या की अनुमोदना की और उनका सम्मान किया। साध्वी डॉ. परमप्रभा व संगीतश्री ने मंगल उद्बोधन देते हुए राहुल के संकल्प और साधना की सराहना की।

पारिवारिक जनों में बहन अनुष्का, वेदिका और बुआ नेहा संचेती ने गीतिका व संबोधन के माध्यम से अपने भाव प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights