Nature Nature

बॉम्बे कॉलोनी में गूंजा ‘नंद के आनंद’, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, झांकियों व मटकी फोड़ ने बांधा समां

Nature

समाचार गढ़, 17 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की बॉम्बे कॉलोनी (नेशनल हाइवे 11, पार्क परिसर) में शनिवार रात्रि 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सजाए गए भव्य दरबार और अलौकिक श्रृंगार ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं रात्री 12 बजे कन्हैया के जन्मोत्सव पर “नंद के आनंद भयो” की गूंज के साथ पूरा परिसर झूम उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम आराधना परिवार, बीकानेर के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना और भजन-कीर्तन से हुआ। संगीतमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में डुबो दिया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों और प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बाल गोपाल और राधा के रूप में सजे बच्चों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण बिखेरा। महोत्सव में बाल कृष्ण-राधा प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता और फूलों की होली का आयोजन किया गया। युवाओं ने जोश के साथ मटकी फोड़कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक महोत्सव का हिस्सा बने। रात 12 बजे जैसे ही जन्मोत्सव की घोषणा हुई, पटाखों के साथ वातावरण जयकारों से गूंज उठा। भोग लगाकर मटकी फोड़ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और प्रसाद वितरित किया गया। महोत्सव का आयोजन बॉम्बे कॉलोनी परिवार की ओर से किया गया। सभी कॉलोनीवासियों के सामूहिक सहयोग से यह भव्य आयोजन सफल रहा।

Related Posts

‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

केंद्रीय उड्डयन मंत्री बोले- हवाई सुरक्षा से समझौते का सवाल नहीं; एथेनॉल और Sustainable Aviation Fuel (SAF) को लेकर फैली गलतफहमी दूर की। समाचार-गढ़ 6 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: विमान…

शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

रिलायंस, SBI और BEL रहे सबसे बड़े गेनर, जबकि TCS, पावरग्रिड और इंडिगो में बिकवाली; विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थानों की खरीद से बाजार संभला। समाचार-गढ़ 6…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights