Nature Nature

रामदेव सिंह ने वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में रचा इतिहास, गोल्ड सहित 4 पदक किए नाम

Nature

समाचार गढ़ 25 अगस्त 2025 राजस्थान का नाम एक बार फिर दुनिया भर में गूंज उठा है। कंवरपुरा निवासी रामदेव सिंह मील ने जर्मनी के ड्रेसडन शहर में आयोजित 25वें वर्ल्ड ट्रांसप्लांट एथलेटिक्स गेम्स में गोल्ड सहित कुल 4 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

37 वर्षीय रामदेव सिंह, जो वर्तमान में बिजली निगम के सालासर एरिया ऑफिस में तकनीशियन फर्स्ट के पद पर कार्यरत हैं, ने यह उपलब्धि हासिल कर राजस्थान को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में 1600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से भारत से 57 और राजस्थान से 9 खिलाड़ी शामिल रहे। लेकिन गोल्ड मेडल जीतकर राजस्थान की ओर से चमकने वाले एकमात्र खिलाड़ी रामदेव सिंह बने।

रामदेव सिंह का जीवन संघर्ष और प्रेरणा से भरा है। वर्ष 2012 में अपनी मां से जीवनरक्षक किडनी प्रत्यारोपण कराने के बाद उन्होंने खेलों में वापसी की। गंभीर पेट की बीमारी के चलते उनके गुर्दे फेल हो गए थे और ठीक होने में उन्हें पूरा एक साल लगा। लेकिन खेलों के प्रति जुनून ने उन्हें हार मानने नहीं दी। आज वे लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदकों की झड़ी लगा रहे हैं।

समाजसेवी जुगल किशोर तावनिया ने भी उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Posts

राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी

राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी समाचार गढ़ 19 मई 2026। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने ईंधन…

योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

समाचार गढ़ 18 मई 2026। बकरीद से पहले योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी

राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी

योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पर्यावरण दिवस तक चलेंगे जन जागरूकता एवं जल संरक्षण के कार्यक्रम, जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’

पर्यावरण दिवस तक चलेंगे जन जागरूकता एवं जल संरक्षण के कार्यक्रम, जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’

लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल सकारात्मक कदम, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 8 दिवसीय मेगा समर कैंप का आयोजन

लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल सकारात्मक कदम, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 8 दिवसीय मेगा समर कैंप का आयोजन

NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी, लातूर के कोचिंग डायरेक्टर को CBI ने दबोचा, फोटो सहित देखें कौन है वो दस आरोपी

NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी, लातूर के कोचिंग डायरेक्टर को CBI ने दबोचा, फोटो सहित देखें कौन है वो दस आरोपी

60 साल बाद केरल में पूरी कैबिनेट ने एक साथ ली शपथ, वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री

60 साल बाद केरल में पूरी कैबिनेट ने एक साथ ली शपथ, वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights