Nature Nature

सातलेरा में 28 अगस्त को होगा हरिराम जी महाराज व भैरूं जी महाराज का भव्य जागरण, आज शाम होगी सुपरफास्ट मंडल पैदल यात्री संघ की रवानगी

Nature

समाचार गढ़, 25 अगस्त 2025।
श्रीडूंगरगढ़ अंचल में पैदल यात्री संघों की रवानगी के साथ जागरणों की धूम मची हुई है। बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर स्थित गांव सातलेरा में ब्राह्मण कुल अवतारी सर्पों के देव बाबा हरिराम जी महाराज का विशाल भव्य जागरण 28 अगस्त भादवा शुक्ल पक्ष की ऋषि पंचमी की रात आयोजित होगा।

मंदिर पुजारी मालाराम तावनियां ने बताया कि जनसहयोग से होने वाले इस जागरण में ख्यातनाम गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसमें चैनपुरी गोस्वामी एंड पार्टी (जोधपुर), राजू सिंह खींची एंड पार्टी (इंदरोका), नृत्य कलाकार पूजा जोधपुरी सहित कई प्रसिद्ध कलाकार बाबा के भजनों व कथाओं की संगीतमय प्रस्तुति देंगे। जागरण को लेकर मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है और आसपास के गांवों में प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज शाम गांव सातलेरा से झोरड़ा पैदल यात्री संघ सुपरफास्ट मंडल गाजे-बाजे के साथ रवाना होगा। संघ के प्रेम सारस्वत ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद यात्री झोरड़ा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। वही सातलेरा से तोलियासर मार्ग पर स्थित कांकड़ भैरूं जी महाराज मंदिर पर भी 28 अगस्त की रात विशाल जागरण का आयोजन रखा गया है। मंदिर पुजारी कालूराम नाई ने बताया कि इस जागरण में किशन एंड पार्टी (तोलियासर) तथा मांगीलाल एंड पार्टी (सरदारशहर) द्वारा बाबा भैरूनाथ के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा उसी दिन मंदिर परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए महा प्रसाद भंडारा भी आयोजित होगा।

दोनों ही स्थलों पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और क्षेत्रभर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights