Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से ख़बर, गीतों का गजरा कार्यक्रम आयोजित, कवियों ने खूब दाद बटोरी

Nature

चेतक री टापां सुणियोडी
राणा री आतम सांसां
पीथल री पाती रा आखर
ऊंचा धोरां आकासा
गीतों का गजरा कार्यक्रम आयोजित। कवियों ने खूब दाद बटोरी
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 31 अगस्त 2025। राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति द्वारा संस्कृति भवन में रविवार को ‘गीतों का गजरा’ सजाया गया। कवि अनिल कुमार ‘रजन्यंश’ ने “मन के मन के टूटे सब तार मन के, ठन के ठन के छूटे सब यार ठन के..“ सुनाकर खूब दाद बटोरी तो श्रृंगार रस का स्वरचित प्रतिनिधि गीत सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर किया। अनिल ने इंस्टाग्राम पर तंज कसते हुए जीवन में बढ़ते तकनीकी दखल पर चिंता भी जताई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ विमला महरिया ने मधूर स्वर में लोकगीत बावनिया सुनाकर हंसाया व लोकसंस्कृति की झलक सजाई। विमला ने होली के रंग पर व्यंग्य सुनाया जिसमें बढ़ती तकनीक के कारण होली का रंग फीका पड़ जाने को केंद्रित किया। कवि प्रदीप महरिया ने भी आज की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए नेता और भ्रष्टाचारी को राजस्थानी गीत में अच्छा लपेटा। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छैलू चारण ‘छैल’ ने करणी अराधना से काव्यपाठ प्रारंभ किया और वात्सल्य रस पर भावभरा छंद सुनाया। छैल ने राजस्थानी भाषा को मान्यता नहीं मिलने का दोष राजनीति को देते हुए ‘नेतावां को करें गणुगान निज मान भूल गया..’ का ओलमा भी लिखने वालों को दिया। छैल ने श्रृंगार रस में भी सुनाया। संस्था द्वारा सभी कवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्याम महर्षि ने युवाओं को जिम्मेदारी पूर्ण कार्य करने की प्रेरणा देते हुए, साहित्य की काव्य विधा को संवर्द्धित करने में योगदान देने की बात कही। सत्यदीप भोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया। कवियत्री भगवती पारीक ‘मनु’ ने मंच संचालन किया।
ये रहें शामिल
गीतों का गजरा कार्यक्रम में काव्य प्रेमी लोगों ने भाग लिया व काव्य रस का आनंद लिया। संस्था मंत्री रवि पुरोहित, डॉ मदन सैनी, सत्यनारायण योगी, रामचन्द्र राठी, नारायण सारस्वत, महेश जोशी, महावीर सारस्वत, तुलसीराम चोरड़िया, विजय महर्षि, सरोज शर्मा, मनसा सोनी, पवन सारस्वत, विश्वनाथ तंवर, अब्दुल शकूर सिसोदिया, पूनमचंद गोदारा, प्रदीप कुमार दीप, बुधमल सैनी, संजय पारीक, शुभकरण पारीक, मुकेश कुमार, राज सर, अमित सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: अमेरिकी अदालत ने उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ रिश्वत और धोखाधड़ी से जुड़े मामले को खारिज कर दिया है। ब्रुकलिन की अमेरिकी जिला अदालत…

    2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

    समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट को लेकर ICC और एसोसिएट देशों के बीच विवाद शुरू हो गया है। स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

    2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights