Nature Nature

गायत्री ज्योति कलश रथ यात्रा का सातलेरा में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गुंजा गांव

Nature

समाचार गढ़ 1 सितंबर 2025 अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की स्थापना शताब्दी वर्ष (1926-2026) के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारतवर्ष में निकाली जा रही राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा का सोमवार 01 सितंबर 2025 को बीकानेर जिले के ग्राम सातलेरा में ग्रामवासियों ने आस्था और उत्साह के साथ स्वागत किया।

सुबह यात्रा गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों, बुजुर्गों, मातृशक्ति और स्कूली विद्यार्थियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। ज्योति कलश के दर्शन के लिए ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। यात्रा रामदेवजी मंदिर से ठाकुरजी मंदिर, हरीरामजी मंदिर होते हुए माताजी मंदिर तक गांव की मुख्य गलियों से गुजरी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यात्रा के साथ आए महाराजश्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री मंत्र और गायत्री चालीसा के जाप से व्यक्ति को अलौकिक शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने वर्तमान समय में अनास्था और नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त की और समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा जागृत करने पर बल दिया।

रथ यात्रा अब 31 अक्टूबर 2025 तक बीकानेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।

Related Posts

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: अमेरिकी अदालत ने उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ रिश्वत और धोखाधड़ी से जुड़े मामले को खारिज कर दिया है। ब्रुकलिन की अमेरिकी जिला अदालत…

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट को लेकर ICC और एसोसिएट देशों के बीच विवाद शुरू हो गया है। स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights