Nature Nature

वाहन चालकों के लिए अलर्ट : बीकानेर-जयपुर हाईवे पर बने जानलेवा कटाव, दुर्घटना का मंडरा रहा खतरा

Nature

समाचार गढ़ 1 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़।  रविवार को हुई भारी बरसात ने श्रीडूंगरगढ़ अंचल में हालात बिगाड़ दिए। कई मकान ढह गए, तो कई घरों में पानी भरने से ढहने का खतरा बना हुआ है। वहीं बीकानेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर जगह-जगह बने गहरे कटाव अब हादसों को खुला न्यौता दे रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ रोड पर सिखवाल उपवन और सीमेंट फैक्ट्री के पास हाईवे किनारों पर कई फीट चौड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। वाहन चालकों महावीर प्रसाद, धनराज, महादेव आदि ने बताया कि रात के समय यदि कोई वाहन साइड में दबा दे तो दुर्घटना से बच पाना लगभग असंभव हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईवे निर्माण कंपनी टोल वसूलने में तो सक्रिय है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा से उसे कोई सरोकार नहीं है।

भारी बरसात से श्री डूंगरगढ़ से रतनगढ़ रोड़ पर हाइवे के किनारों पर बने जानलेवा कटाव।

ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि हर बरसात में हाईवे किनारों पर कटाव बन जाते हैं और कंपनी अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर उन्हें भर देती है। स्थाई समाधान नहीं होने के कारण बरसात के पानी से हर बार वही हालात दोबारा बन जाते हैं।

बीकानेर जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर श्री डूंगरगढ़ के पास हाइवे के किनारों पर बरसात से आए बड़े बड़े कटाव सुरसा की तरह मुंह बायें दे रहे हादसे को बुलावा ।
राजकीय सदु देवी पारख कन्या महाविद्यालय एवं हनुमान धोरा मंदिर के पास हाइवे पर भरा बरसाती पानी।

रविवार को हुई बरसात से हनुमान धोरा और राजकीय सदुदेवी पारख कन्या महाविद्यालय के सामने हाईवे पर पानी भर गया, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि सोमवार को हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने टैंकरों की मदद से पानी निकासी कर दी।

वाहन चालकों ने हाईवे निर्माण कंपनी से तुरंत प्रभाव से कटावों को भरने और स्थाई समाधान की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights