Nature Nature

मिलाद-उन-नबी पर जुलूस के दौरान शराब ठेके व डीजे बंद रखने की मांग

Nature

समाचार गढ़, 3 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने उपखण्ड मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर आगामी 05 सितम्बर को होने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान विशेष व्यवस्था करने की मांग की है।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि मिलाद-उन-नबी के मौके पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर में जुलूस निकाला जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट ने स्वयं यह निर्णय लिया है कि कमेटी के स्तर पर किसी भी डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से यह निवेदन किया गया है कि कोई बाहर से डीजे लेकर आता है तो उसकी अनुमति न दी जाए और तुरंत कार्यवाही हो।

ट्रस्ट ने यह भी आग्रह किया है कि जुलूस की गरिमा बनाए रखने के लिए नगर क्षेत्र में शराब के ठेकों को कार्यक्रम की अवधि यानी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रखा जाए।

ट्रस्ट के आरिक चूनगर, आमिर खान, मनोज चोपदार, महबूब सोलंकी, रोशन तेली, अकबर तेली, रमज़ान बेहलीम, अकबर लुहार, साकिर चूनगर, बबलू खत्री, लियाकत तेली, साबू दीन धोबी  ने कहा कि समाज की एकजुटता और परंपरा को गरिमा प्रदान करने हेतु सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा है।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन द्वारा इस अवसर पर आवश्यक कदम उठाते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस संपन्न करवाने में सहयोग मिलेगा।

  • Related Posts

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026। राजस्थान सरकार ने चाइनीज मांझे के उपयोग, बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग…

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

    समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज चुनावी माहौल पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

    राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

    राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights