Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की पकड़ में आया 5 वारंटों वाला फरार आरोपी, कांस्टेबल पुनीत कुमार की सराहनीय भूमिका

Nature

समाचार गढ़, 4 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को दबोचा है, जिसके खिलाफ कोर्ट से पांच स्थायी वारंट जारी थे। आरोपी कालूराम पुत्र कुम्भाराम सुथार (30) निवासी कल्याणसर, नया श्रीडूंगरगढ़ लंबे समय से पुलिस और कोर्ट से फरार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने करीब 9 साल पहले शादी के मात्र 20 दिन बाद ही अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद पारिवारिक विवाद चलते-चलते मामला फैमिली कोर्ट बीकानेर पहुंचा, जहां से पिछले तीन वर्षों से आरोपी पेशी से गायब होकर फरारी काट रहा था।

इस पर फैमिली कोर्ट बीकानेर ने आरोपी के खिलाफ लगातार 5 स्थायी वारंट जारी किए, लेकिन वह हर बार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचता रहा।

पुलिस टीम – हेड कांस्टेबल भगवानाराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार और कॉन्स्टेबल अभिषेक मीणा – पिछले कई दिनों से इस आरोपी के पीछे लगी हुई थी। लगातार निगरानी और ठोस रणनीति से आखिरकार टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

खास बात यह है इस पुलिस टीम ने 15 स्थायी वारंटों को बंद करवाने में सफलता प्राप्त की है।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल पुनीत कुमार की भूमिका सराहनीय रही, जिनकी सक्रियता और मेहनत से आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा सका।

  • Related Posts

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    समाचार गढ़, 10 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने…

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights