Nature Nature

पुन्दलसर में अवैध शराब बिक्री पर भड़का जनाक्रोश, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़ 4 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़, पुन्दलसर। गांव पुन्दलसर में आबादी क्षेत्र के बीचोंबीच अवैध शराब की बिक्री से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को गांववासियों ने सामूहिक रूप से उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ठेका तुरंत बंद करवाने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक भवन के पास सार्वजनिक चौपाल पर अवैध शराब ठेके का संचालन किया जा रहा है। यह ठेका महज 50-60 मीटर की दूरी पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के नजदीक है। वहीं 30 मीटर दूर जमवाय माता मंदिर और ठाकुरजी का मंदिर भी स्थित हैं। पास ही गांव का मुख्य कुआं और सनातन संस्कृति का प्रतीक पीपल वृक्ष है।

गांववासियों ने बताया कि इस ठेके के कारण चौपाल और आसपास के इलाके में दिन-रात असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। महिलाएं, छात्र-छात्राएं, गौसेवक और श्रद्धालु असहज माहौल में परेशान हो रहे हैं। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो गांव की जनता मजबूरन धरना-प्रदर्शन करेगी। आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या उपद्रव की स्थिति बनी तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में ग्राम सभा की सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर गांव की आबादी से दूर शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। उस समय भी ज्ञापन पुलिस थानाधिकारी, उपखंड अधिकारी और जिला कलक्टर को दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर उसी नियम की धज्जियां उड़ाते हुए ठेके का संचालन हो रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थान से अवैध शराब बिक्री को तत्काल बंद करवाकर गांव की शांति व्यवस्था कायम की जाए।

Related Posts

BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights