Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में शुरू हुई 69वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता, 19 टीमों की खिलाड़ी छात्राएँ दिखाएंगी दमखम

Nature

समाचार गढ़ 4 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को 69वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग–अंडर-17 एवं अंडर-19) का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से कुल 19 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी सहायक जिला आयुक्त (गाइड) सरोज पूनिया वीर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इसलिए खेलों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होना चाहिए।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अंडर-19 छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राशीसर और गीता देवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नापासर के बीच खेला गया, जिसमें नापासर की टीम विजयी रही। वहीं अंडर-19 वर्ग में सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लखासर के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में सेसोमूं स्कूल विजयी रहा। पहले दिन दोनों वर्गों में कई मुकाबले खेले गए।

इस प्रतियोगिता में जैन स्टोर, श्रीडूंगरगढ़ ने प्रायोजक के रूप में सहयोग देकर आयोजन को भव्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में सेसोमूं मैनेजिंग कमेटी सदस्य महावीर माली, बालकराम शर्मा, विभिन्न विद्यालयों से आए प्रभारी, अभिभावक और खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Posts

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights