Nature Nature

किसानों की बिजली समस्या पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले युवा नेता मांगीलाल गोदारा, फसलों की सुरक्षा तक ट्रांसफार्मर नहीं उतारने का मिला आश्वासन

Nature

समाचार गढ़ 4 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर। युवा नेता मांगीलाल गोदारा ने गुरुवार को राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों की समस्याएं रखीं। गोदारा ने बताया कि यह इलाका कृषि बोरवेलों का बड़ा क्षेत्र है और किसानों की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कुएं और ट्यूबवेल पर आधारित है।

इस बार बारिश अच्छी होने से मूंगफली की फसल अच्छी आई है, लेकिन हाल ही में विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिल के नाम पर किसानों के ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई से किसान गहरी चिंता में हैं। पकाव पर खड़ी फसलें विद्युत आपूर्ति के अभाव में बर्बाद होने की कगार पर हैं।

इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश व जिला प्रशासन तथा विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने आग्रह किया कि जब तक किसानों की फसल पककर बाजार में बिकने का उचित समय न आ जाए, तब तक ट्रांसफार्मर न उतारे जाएं। इससे किसान फसल बेचकर मुनाफा अर्जित करेंगे और बकाया भुगतान भी कर सकेंगे।

इस मौके पर युवा नेता मांगीलाल गोदारा, कान नाथ गोदारा, विक्रम चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिससे लोग कुछ देर के लिए चौंक सकते हैं। राज्य के सभी…

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights