Nature Nature

लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर ने गुरुजनों को दिया सम्मान, शिक्षक दिवस पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों का हुआ अभिनंदन

Nature

समाचार गढ़, 6 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। गुरु वह ज्योति हैं जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर समाज को ज्ञान का आलोक प्रदान करते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कस्बे की संस्कार इन्नोवेटिव पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लायंस क्लब अध्यक्ष लॉयन महावीर प्रसाद माली की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले वरिष्ठ शिक्षकों को माला, शॉल, श्रीफल, साफा एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में

1. देवीसिंह पुरोहित (प्रिंसिपल)

2. राजू शर्मा (व्याख्याता, बाना)

3. प्रदीप कौशिक (व्याख्याता, श्रीडूंगरगढ़)

4. परमेश्वरी देवी राजोतिया (सेवानिवृत्त, श्रीडूंगरगढ़)

5. भगवती देवी पारीक (व्याख्याता, लिखमादेसर)

6. पुष्पा देवी शर्मा (व्याख्याता, जालबसर) शामिल रहे।

वरिष्ठ गुरुजनों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी अभिनंदन किया गया।

समारोह में लॉयन मनोज गुसाईं, लॉयन रमेश सोनी, लॉयन हंसराज माली, लॉयन पूनम सुथार, लॉयन श्याम सारस्वत, लॉयन सत्यनारायण स्वामी, लॉयन महेश राजोतिया, लॉयन विनोद गुसाईं सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लॉयन मनोज गुसाईं व लॉयन ललिता गुसाईं ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

    समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Delhi Gold Smuggling: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। कस्टम विभाग ने दुबई से आए एक…

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Russian Oil Export: रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर पश्चिमी देशों की नजरें बनी हुई हैं, लेकिन इसी बीच भारतीय रिफाइनरियों से पश्चिमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

    Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights