Nature Nature

गाय से टकराकर कार पलटी, करणी माता दर्शन को जा रहे तीन युवक घायल

Nature

समाचार गढ़ 6 सितंबर 2025 बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर गांव सातलेरा के बस स्टैंड पर अलसुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब तीन बजे रतनगढ़ से आ रही एक कार अचानक सड़क क्रॉस कर रहे पशु से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर दो-तीन बार पलट गई। स्पीड तेज होने के कारण पशु का शरीर मौके पर ही कटकर अलग हो गया और उसकी मौत हो गई।

गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया, वरना जनहानि भी हो सकती थी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। तुरंत एपीजे अब्दुल कलाम टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

हादसे में घायल हुए तीनों युवक उदयपुरवाटी निवासी बताए जा रहे हैं, जो देशनोक करणी माता दर्शन के लिए जा रहे थे।

घायल श्रद्धालुओं के नाम –

1. सुनील

2. कृष्ण

3. राजू

Related Posts

सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

बोले- 1965 युद्ध में पाक को यहां से खदेड़ा, अब ड्रोन नेटवर्क पर रहेगी पैनी नजर समाचार गढ़ 26 मई 2026 बीकानेर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारत-पाक…

बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

समाचार गढ़ 26 मई 2026। अमित शाह मंगलवार को बीकानेर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट का दौरा किया। यह पोस्ट देश की सबसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर गहलोत का हमला, बोले- जनता को सच बताए केंद्र सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर गहलोत का हमला, बोले- जनता को सच बताए केंद्र सरकार

पीबीएम अस्पताल: हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में जटिल हृदय ब्लॉकेज का सफल उपचार

पीबीएम अस्पताल: हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में जटिल हृदय ब्लॉकेज का सफल उपचार

जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर शिकंजा, FIR दर्ज कराने के आदेश

जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर शिकंजा, FIR दर्ज कराने के आदेश

बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस

बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights