Nature Nature

विद्युत विभाग की लापरवाही का आलम, एमडी के आदेश हवा, सातलेरा जीएसएस के जर्जर क्वार्टर दे रहे बड़े हादसे को बुलावा, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, देखे फोटो सहित खबर

Nature

समाचार गढ़ 17 सितंबर 2025 श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में आए दिन विद्युत जनित हादसे देखने सुनने को मिल रहे हैं उसके बाद भी हमारा विद्युत महकमा सबक नहीं ले रहा है।ऐसा ही देखने को मिल रहा है श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में जहां विद्युत विभाग की घोर लापरवाही सामने आ रही है।वर्तमान में गांव सातलेरा का जीएसएस विभागीय लापरवाही के चलते संक्रमण दौर से गुजर रहा विभाग की कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।सातलेरा गांव के जीएसएस में बने क्वार्टर (मकान)सारसंभाल एवं मरम्मत के अभाव में गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। जिसके चलते हर समय मौत का साया मंडरा रहा है। यहां काम करने वाले कर्मचारी को बिजली से ज्यादा क्वार्टर गिरने का खतरा सता रहा है।कुछ माह पहले विद्युत विभाग की एमडी आरती डोगरा द्वारा इस जीएसएस का औचक निरीक्षण किया गया था जीएसएस की हालत को देखकर एमडी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से जीएसएस की अव्यवस्था को दूर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश भी दिए थे जिस पर इस जीएसएस की कमी को दूर करना तो दूर विभाग द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है लगता है कि हमारे जिम्मेदार अभी भी कुंभकर्णी नींद से जागे नहीं है।जीएसएस में बने क्वार्टर की नींव बेहद खोखली हो चुकी है।जीएसएस की आधे से ज्यादा चारदीवारी का नामोनिशान ही मिट गया।जीएसएस कार्मिक को जीएसएस के साथ बेसहारा पशुओं का भी पूरा ध्यान रखना पड़ रहा है।वर्तमान हालात को देखते हुए कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।जीएसएस के कार्मिक ने बताया कि जीएसएस की खस्ता हालत के बारे में विभाग के अधिकारियों को मौखिक एवं लिखित में भी अवगत करवा दिया गया है।लेकिन विभाग द्वारा ध्यान नहीं देना विभाग की घोर लापरवाही को दर्शा रहा है।गांव सातलेरा के ग्रामीणों ने भी स्वीकार किया है कि वर्तमान में स्थानीय जीएसएस की स्थिति बेहद खराब है।जीएसएस की चारदीवारी गिर गई है मकान भी जर्जर हो चुके हैं जो कभी भी गिर कर बड़े हादसे का कारण बन सकता है।ग्राम सातलेरा के मालाराम,भंवरलाल,कुंभाराम , भोमाराम,सहीराम सहित ग्रामीणों ने बताया कि जीएसएस बने क्वार्टर सहित चारदीवारी की हालत खस्ता है अगर समय रहते विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा घटित हो जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।गांव सातलेरा के ग्रामीणों सहित जीएसएस के कार्मिक ने विभाग से अति शीघ्र चारदीवारी सहित क्वार्टर की सुध लेने की मांग की है।साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि अगर विभाग द्वारा जल्द ही सुध नहीं ली गई तो ग्रामीण मजबूर होकर विभाग के प्रबंधक निदेशक (एमडी) से मिलकर गुहार लगाएंगे ।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights