Nature Nature

देशी खेलों का सीधा जुड़ाव हमारी संस्कृति से, इन्हें बचाना जरूरी – राजवीर सिंह चलकोई

Nature

समाचार गढ़ 17 सितंबर 2025 राउमावि बींझासर में मंगलवार को 69वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत छात्रा वर्ग अंडर-17 कबड्डी का रोमांचक फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। इसमें राउमावि लखावर ने कड़ी टक्कर में राउमावि रीड़ी को हराकर जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

लखावर और रीड़ी की टीमें लंबे समय से एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी रही हैं, ऐसे में मुकाबले का रोमांच देखने लायक था। खास बात यह रही कि इस निर्णायक मैच को देखने चलकोई फाउंडेशन के संस्थापक और प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर राजवीर सिंह चलकोई पहुंचे। उनके आगमन की खबर से बींझासर में खेल मैदान पर सैकड़ों लोग जुटे और माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

राजवीर सिंह चलकोई ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा—
“देशी खेलों का सीधा संबंध हमारे सांस्कृतिक तंत्र से है। इन्हें बचाना हमारी जिम्मेदारी है। खेलों से आपसी सहयोग और सद्भाव बढ़ता है और ग्रामीण प्रतिभाओं को संजीवनी मिलती है।”

चलकोई फाउंडेशन की ओर से विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को 12-12 हजार रुपये (प्रत्येक खिलाड़ी को 1,000 रुपये) तथा विद्यालय विकास के लिए 11,000 रुपये का सहयोग दिया गया। कुल 35 हजार रुपये का यह सहयोग खिलाड़ियों और विद्यालय परिवार को समर्पित किया गया।

फाइनल के बाद हुए सम्मान समारोह की अध्यक्षता संस्था प्रधान मदनलाल शर्मा ने की। बेस्ट रेडर का खिताब लखावर की आईना सायच और बेस्ट कैचर का खिताब रीड़ी की लक्ष्मी चौधरी ने जीता। खिलाड़ियों, निर्णायकों और सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा ग्रामीणों को हिंदूसिंह राठौड़ गुड़ामालानी, बाड़मेर द्वारा भेजी गई यथार्थ गीता की 120 प्रतियां वितरित की गईं।
इस अवसर पर इंदिरा गांधी नहर परियोजना मजदूर संगठन के अध्यक्ष भागीरथ सिंह खीचड़, कृभको बीकानेर के जगदीश सिंह शेखावत, संदीप बेनीवाल, प्राचार्य बींझासर प्रेम सिंह राठौड़, प्राचार्य गुसांईसर कैलाश शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल नैण ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम् के केवल दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले का विरोध करते हुए इसके सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights