Nature Nature

कन्या पूजन महोत्सव : सेवा भारती समिति श्रीडूंगरगढ़ ने 400 कन्याओं का किया पूजन

Nature

समाचार गढ़, 28 सितंबर 2025।
सेवा भारती समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रविवार को सेवा धाम छात्रावास में भव्य कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें नगरभर से श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सेवा बस्तियों की 400 कन्याओं का विधिपूर्वक पूजन किया गया। करौली से आए पंडित शशि देव शर्मा ने पूजा-अर्चना कर कन्याओं का पूजन करवाया और उन्हें उपहार, भोजन व आशीर्वाद प्रदान किया गया।

सेवा भारती के जिला अध्यक्ष इंदरचंद तापड़िया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कन्या पूजन केवल परंपरा नहीं, बल्कि नारी शक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है।

कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी भागीदारी निभाई। इनमें से सुमो स्कूल के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मुंनधडा, वाइस चेयरमैन पदमा मुंन्धडा, विश्व हिंदू परिषद के भंवरलाल दुगड, जयपुर पब्लिक स्कूल की चंद्रमुखी भाटी, मधु झाबक, दीपमाला डागा, माली देवी आदर्श विद्या मंदिर की प्रधानाध्यापिका कंचन व्यास, मोहनलाल व्यास, परमेश्वर गोदारा, गिरधारी जाखड़, सेसोमु स्कूल के प्रधानाचार्य सुब्रत कुंडू, लूणकरणजी धूपड और सेवा भारती के कोषाध्यक्ष भुवनजी करवा शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता का श्रेय समिति ने सभी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं और नागरिकों को दिया।

इस आयोजन ने नारी सम्मान व भारतीय संस्कृति की परंपराओं को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Related Posts

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights